Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive :3 अगस्त 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, लव, पैसा और करियर के साथ लकी कलर व नंबर भी

3 August 2025 Horoscope: आर्टिकल में जानते हैं कि 3 अगस्त 2025 का दिन हर राशि वालों के लिए कैसे रहने वाला है।

Published by Preeti Rajput

3 August 2025 Horoscope: 3 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास है। किसी को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं, तो किसी की पर्सनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आने वाले हैं। वहीं कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी से दिन बिताने की जरूरत है। आइए, जानते हैं कि हर राशियों के लिए आज का दिन कैसे जाने वाला है।

Related Post
मेष राशि (Aries)
आज आपका मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन काम में फोकस बना रहेगा। जो लोग बिज़नेस (Business) करते हैं, उन्हें किसी पुराने क्लाइंट से फायदा हो सकता है। घर में किसी से मन-मुटाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बोलचाल में थोड़ी सावधानी रखें। पैसों के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
लकी कलर: लाल (Red)
लकी नंबर: 9
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कामकाज की भागदौड़ रहेगी लेकिन नतीजे पॉजिटिव होंगे। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कोई पुराना दोस्त संपर्क कर सकता है जिससे मूड अच्छा हो जाएगा।
लकी कलर: क्रीम (Cream)
लकी नंबर: 6
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और कुछ नया करने का मन बनेगा। नौकरी और पढ़ाई दोनों में मेहनत का फल मिलने वाला है। कोई नया मौका आपके सामने आ सकता है जिसे हाथ से न जाने दें।
लकी कलर: हरा (Green)
लकी नंबर: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लें तो फायदा मिलेगा। पुराने किसी रिश्ते से जुड़ी यादें परेशान कर सकती हैं। लेकिन दिन ढलते-ढलते मूड बेहतर होगा। काम को लेकर मन में नया जोश आएगा।
लकी कलर: सिल्वर (Silver)
लकी नंबर: 2
सिंह राशि (Leo)
आज आप काफी जोश में रहेंगे। कामकाज को लेकर उत्साह रहेगा और लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। दोस्तों से मुलाकात या छोटी ट्रिप के योग हैं। नए लोगों से पहचान होगी।
लकी कलर: सुनहरा (Golden)
लकी नंबर: 1
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन थोड़ा ठहराव वाला है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन कुछ अटकाव आ सकता है। धैर्य रखें और काम धीरे-धीरे करें। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें। परिवार में कोई सलाह मांगे तो दिल से मदद करें।
लकी कलर: नीला (Blue)
लकी नंबर: 4
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला हो सकता है। पैसे की प्लानिंग अच्छे से करें। कोई बड़ी खरीदारी करने का मन हो सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन किसी पुराने मसले को न छेड़ें। कामकाज में मन लगेगा और नई योजना बन सकती है।
लकी कलर: गुलाबी (Pink)
लकी नंबर: 7
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप बहुत भावुक रह सकते हैं। किसी बात को दिल से न लगाएं। रिश्तों में पारदर्शिता रखें और बात को सुलझाने की कोशिश करें। नौकरी या बिज़नेस में कोई बड़ा फैसला टालें। आज थोड़ा समय खुद को दें और कोई रचनात्मक चीज़ करें।
लकी कलर: मरून (Maroon)
लकी नंबर: 9
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सीखने और समझने का है। कोई नया कोर्स, किताब या अनुभव आपकी सोच को बदल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। बच्चों या यंग जनरेशन से बात करके अच्छा लगेगा। पैसा ठीक रहेगा लेकिन फालतू खर्च से बचें।
लकी कलर: पीला (Yellow)
लकी नंबर: 3
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें आज कोई कॉल या ऑफर आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर भी पॉजिटिव संकेत हैं।
लकी कलर: ग्रे (Grey)
लकी नंबर: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नया रास्ता दिखाने वाला हो सकता है। कोई अचानक आइडिया आ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद होगा। दोस्तों या सहकर्मियों से सपोर्ट मिलेगा। किसी पुराने कनेक्शन से लाभ मिल सकता है।
लकी कलर: आसमानी (Sky Blue)
लकी नंबर: 6
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा। किसी अपने की याद आ सकती है या मन थोड़ा भारी लग सकता है। लेकिन ध्यान और संगीत से राहत मिलेगी। कामकाज में धीमी प्रगति हो सकती है लेकिन हिम्मत न हारें।
लकी कलर: बैंगनी (Purple)
लकी नंबर: 7

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: आज इन 11 राज्यों में फिर बदलेगा मौसम, तेज-आंधी तुफान के साथ होगा बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 2 April 2026: अप्रैल की शुरुआत में 11 राज्यों में आंधी-बारिश और…

April 2, 2026

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026