• Home>
  • Gallery»
  • Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज

Sameera-reddy-glamour: समीरा रेड्डी  ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में वह महंगे बैग, ब्रांडेड कपड़ों और दिखावे वाली जिंदगी का हिस्सा बन गई थीं. उस समय उन्हें लगता था कि इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए ग्लैमरस दिखना और हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी है. लाखों रुपये के बैग और कपड़े खरीदना उनकी आदत बन चुका था, लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि असली खुशी सादगी में है. 

By: Ranjana Sharma | Published: April 11, 2026 10:55:22 AM IST

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
1/8

समीरा रेड्डी ने क्यों खरीदे महंगे बैग

समीरा रेड्डी  ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में वह महंगे बैग और ब्रांडेड चीजों पर खूब पैसा खर्च करती थीं. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें लगता था कि ऐसी चीजें खरीदने से लोग उन्हें इंडस्ट्री में सफल और स्थापित मानेंगे.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
2/8

लाखों का बैग सिर्फ इमेज के लिए

समीरा ने एक पुराना बैग दिखाते हुए बताया कि उन्होंने इसे सिर्फ इसलिए खरीदा था क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उनकी छवि बेहतर बनेगी. इस बैग की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये थी. उनके मुताबिक, उस दौर में ‘दिखना’ ही सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता था.

ट्रेंड फॉलो करने का दबाव

समीरा बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें हर नया चलन अपनाने का दबाव महसूस होता था. एयरपोर्ट लुक से लेकर कपड़ों और एक्सेसरी तक, हर चीज में परफेक्ट दिखने की होड़ थी, जिसके चलते उन्होंने कई महंगी चीजें सिर्फ ट्रेंड के लिए खरीदीं.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
4/8

लाखों की खरीदारी बनी आदत

समीरा रेड्डी ने माना कि एक समय वह शॉपिंग की इतनी आदी हो गई थीं कि महंगी चीजें खरीदना उनकी आदत बन गया था. उन्होंने एक और बड़ा बैग दिखाते हुए बताया कि इसे भी उन्होंने सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि उस समय हर कोई वैसा ही बैग इस्तेमाल कर रहा था.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
5/8

इंडस्ट्री का दबाव

समीरा ने बताया कि जब वह 24 साल की थीं और इंडस्ट्री में नई थीं, तब खुद को फिट करने के लिए उन्होंने काफी कुछ किया. उस समय उन्हें लगता था कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगी तो इंडस्ट्री में टिक पाना मुश्किल होगा.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
6/8

ढाई लाख की जैकेट

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शादी से पहले खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपये की एक महंगी जैकेट भी दिखाई. इसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके उस दौर की याद है जब वह पूरी तरह ग्लैमरस लाइफ जी रही थीं.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
7/8

अब अपनाई सादगी भरी जिंदगी

अब समीरा रेड्डी सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं. उन्होंने बताया कि अब वह आरामदायक और साधारण कपड़े पहनना पसंद करती हैं और महंगे ब्रांड्स से दूरी बना ली है.

Sameera-reddy-glamour: स्टेटस दिखाने के लिए खरीदे लाखों के बैग और जैकेट, समीरा रेड्डी ने खोला राज - Photo Gallery
8/8

गोवा शिफ्ट होने के बाद बड़ा बदलाव

गोवा में बसने के बाद उनकी जीवनशैली पूरी तरह बदल गई. अब वह साधारण चीजों में खुशी ढूंढती हैं और बड़े ब्रांड्स की जगह सरल जीवन को प्राथमिकता देती हैं.