• Home>
  • Gallery»
  • Gold Reserves: कौन सा देश है ‘गोल्ड’ के मामले में नंबर-1, क्या लिस्ट में है भारत का नाम?

Gold Reserves: कौन सा देश है ‘गोल्ड’ के मामले में नंबर-1, क्या लिस्ट में है भारत का नाम?

Gold Reserves: सोना हमेशा से काफी कीमती धातुओं में से एक रहा है. यह आर्थिक ताकत, वित्तीय सुरक्षा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में दुनिया की अर्थव्यवस्था में इस समय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. देश सुरक्षा के लिए सोने के भंडार पर काफी ज्यादा निर्भर है. आइए जानते हैं सोने के मामले में दुनिया का सबसे अमीर देश कौन है? 


By: Preeti Rajput | Last Updated: April 11, 2026 1:13:12 PM IST

Gold Reserves: कौन सा देश है ‘गोल्ड’ के मामले में नंबर-1, क्या लिस्ट में है भारत का नाम? - Photo Gallery
1/7

अमेरिका

अमेरिका के पास 8133.5 टन सोने के भंडार मौजूद है. यह लिस्ट में पहले नंबर पर आता है. यह देश के आर्थिक दबदबे को भी दर्शाता है.

Gold Reserves: कौन सा देश है ‘गोल्ड’ के मामले में नंबर-1, क्या लिस्ट में है भारत का नाम? - Photo Gallery
2/7

जर्मनी, इटली और फ्रांस

जर्मनी, इटली और फ्रांस तीनों देश अगले स्थान पर आते हैं. जर्मनी - 3350.3 टन, इटली - 2451.8 टन और फ्रांस - 2437 टन सोना का मालिक है.

gold price 25 march - Photo Gallery
3/7

रूस

रूस के पास 2330 टन से ज्यादा सोना है. पिछले कुछ सालों में रूस ने विदेशी मुद्राओं पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अपना सोने का भंडार बढ़ाया है.

Gold Reserves: कौन सा देश है ‘गोल्ड’ के मामले में नंबर-1, क्या लिस्ट में है भारत का नाम? - Photo Gallery
4/7

भारत नहीं है शामिल

सोने के मामले में लिस्ट में भारत पहले पांच देशों में शामिल नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक के पास लगभग 880 टन सोने का भंडार है. जिसके साथ वह 9वें या 10वें स्थान पर आता है.

gold - Photo Gallery
5/7

भारतीय परिवारों के पास सोना

अगर घरेलू स्तर की बात करें तो भारतीय परिवारों के पास अनुमानित 25000 टन सोना है. यह किसी भी देश के आधिकारिक भंडार से काफी अधिक है.

Zodiac Signs Who Should Stay Away From Gold - Photo Gallery
6/7

महिलाओं के पास सोना

भारत में सोने का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं के पास गहनों के तौर पर मौजूद है. जिन्हें वह पार्टी, त्योहार या फिर शादियों में पहनते हैं.

today gold rate - Photo Gallery
7/7

सोना एक परंपरा

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं है बल्कि परंपरा, शादी और त्योहार से जुड़ा हुआ है. पश्चिमी देशों से अलग भारत में संपत्ति अक्सर परिवार के बीच बंट जाती है.