• Home>
  • Gallery»
  • छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

Vrushika Mehta Birthday: वृषिका मेहता! ये वो नाम है जो हर भारीतय महिला के दिल में बस्ता है. जी हां! वृषिका मेहता काफी मशहूर और लाखो दिलों में राज करने वाली एक टेलीविज़न एक्ट्रेस हैं. बता दें कि ये एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं, जिन्हें हिट टीवी सीरियल दिल दोस्ती डांस में शैरन राय प्रकाश का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 18 फरवरी 2026 को इनका जन्मदिन है. अक्सर वो एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ दिखी हैं.  बता दें कि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और उनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है. तब से, वो “यह है आशिकी,” “प्यार तूने क्या किया,” “इश्कबाज़,” “यह तेरी गलियां,” और “यह रिश्ता क्या कहलाता है” जैसे कई डेली सोप में काम कर चुकी हैं. उनके बारे में और जानने के लिए ट्रस्टेड रहें.

By: Heena Khan | Published: February 18, 2026 12:30:02 PM IST

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
1/6

वृषिका मेहता का करियर

वृषिका मेहता भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और प्रोफेशनल डांसर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो से की, लेकिन असली पहचान उन्हें टीवी शो दिल दोस्ती डांस से मिली, जहां उनके किरदार और डांस स्किल्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
2/6

टीवी शोज़ से मिली पहचान

इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्सप्रेशन और डांसिंग टैलेंट से अलग पहचान बनाई. धीरे-धीरे वो युवा दर्शकों की फेवरेट स्टार बन गईं.

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
3/6

जानें  नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री अनुमान के अनुसार वृषिका मेहता की कुल संपत्ति करोड़ों रुपये में मानी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत टीवी शोज़, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और लाइव इवेंट्स हैं.

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
4/6

सोशल मीडिया से भी कमाई

एक एपिसोड के लिए वो अच्छी फीस चार्ज करती हैं, वहीं इंस्टाग्राम और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग उनकी कमाई बढ़ाने में मदद करती है.

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
5/6

शांत स्वभाव की हैं एक्ट्रेस

वृषिका मेहता का नाम बड़े विवादों में बहुत कम ही देखने को मिला है. वो इंडस्ट्री में अपनी प्रोफेशनल इमेज और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, कभी-कभी को-स्टार्स के साथ अनबन या शो छोड़ने की खबरों ने सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर बनाई.

छोटे पर्दे की फेवरेट स्टार, इंजीनियर से रचाई शादी; जानें वृषिका मेहता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें - Photo Gallery
6/6

इंजीनियर से की शादी

वृषिका मेहता ने दिसंबर 2023 में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने बॉयफ्रेंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ घेड़िया से शादी की. लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कीं.