• Home>
  • Gallery»
  • Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज

Vastu For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। यहाँ गलत पौधे रखने से नकारात्मकता, विवाद और आर्थिक हानि हो सकती है। कैक्टस, कांटेदार पौधे, सूखे पौधे, दरवाजे पर रखना अशुभ माना गया है। ये पौधे पितृदोष और अशांति बढ़ाते हैं तथा परिवार की तरक्की में बाधा डालते हैं।


By: Shivashakti Narayan Singh | Published: August 18, 2025 3:41:27 PM IST

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
1/7

मुख्य द्वार पर कैक्टस या कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र में कैक्टस और कांटेदार पौधों को मुख्य द्वार पर रखना अशुभ माना गया है। इन पौधों में कांटे होते हैं, जो घर में झगड़े, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। अगर इन्हें घर के प्रवेश द्वार पर रखा जाए, तो इससे परिवार में अनावश्यक विवाद और कलह बढ़ सकती है।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
2/7

सूखे या मुरझाए पौधे

मुख्य द्वार पर कभी भी सूखे या मुरझाए पौधे नहीं रखने चाहिए। ये पौधे न केवल घर की सुंदरता को कम करते हैं बल्कि वास्तु के अनुसार अशुभ संकेत भी देते हैं। मुरझाए पौधे जीवन में रुकावटें, असफलता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के बजाय ये नकारात्मकता को बढ़ाते हैं।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
3/7

बांस (Bamboo Plant) का गलत स्थान

हालांकि बांस का पौधा फेंगशुई और वास्तु में शुभ माना जाता है, लेकिन इसे मुख्य द्वार पर रखना अशुभ प्रभाव देता है। दरवाजे के पास बांस रखने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव और आर्थिक अड़चनें बढ़ सकती हैं। इस पौधे को घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा या लिविंग रूम में रखना अधिक शुभ माना गया है।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
4/7

इमली और बेर का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इमली और बेर का पौधा घर के प्रवेश द्वार पर नहीं होना चाहिए। ये पौधे अशुभ ऊर्जा का प्रतीक हैं और घर में नकारात्मकता तथा आर्थिक अस्थिरता लाते हैं। मुख्य गेट पर इन पौधों की मौजूदगी परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डाल सकती है।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
5/7

बेल और लता वाले पौधे

मुख्य द्वार पर चढ़ने वाली बेलें और लता वाले पौधे भी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। ये पौधे दरवाजे की ओर बढ़ते हुए घर में आने वाली सकारात्मक शक्ति को रोकते हैं। वास्तु में इन्हें प्रगति और तरक्की में बाधक माना गया है।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
6/7

नकली (Artificial) पौधे

आजकल सजावट के लिए लोग मुख्य द्वार पर आर्टिफिशियल पौधे रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार कृत्रिम पौधे घर में बाधा का कारण बनतें हैं।

Vastu For Home: घर के दरवाजे पर लगाए गए ये पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण, जानें किनसे करें परहेज - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है