• Home>
  • Gallery»
  • Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग

Rules for cutting trees: घर बनवाते समय, बिजली की तारों से टकराव या आंगन में धूप की कमी जैसी वजहों से लोग अक्सर पेड़ काटने का फैसला कर लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सिर्फ एक सामान्य काम नहीं है, बल्कि इससे घर की ऊर्जा और वातावरण पर गहरा असर पड़ सकता है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 11, 2026 1:08:02 PM IST

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
1/9

बिना सोचे पेड़ काटना पड़ सकता है भारी

घर बनवाने, तारों के टकराने या धूप कम आने जैसी वजहों से लोग अक्सर पेड़ काट देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बिना नियम के पेड़ काटना घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
2/9

हर पेड़ का होता है आभामंडल

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक हर जीवित पेड़ का अपना एक ऊर्जा क्षेत्र (आभामंडल) होता है. उसे अचानक काटने से उस स्थान पर नकारात्मकता और असंतुलन पैदा हो सकता है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
3/9

मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है असर

विशेषज्ञों के अनुसार गलत तरीके से पेड़ काटने का प्रभाव घर के मुखिया के मानसिक स्वास्थ्य और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ सकता है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
4/9

पीपल, बरगद और गूलर हैं विशेष पेड़

पीपल, बरगद और गूलर को धार्मिक और विशेष महत्व वाला माना जाता है. इन्हें काटना वास्तु दोष, पितृ दोष और पारिवारिक परेशानियों का कारण बन सकता है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
5/9

काटने से पहले करें विधि-विधान

अगर किसी कारणवश पेड़ हटाना जरूरी हो, तो पहले उसकी पूजा करें. फूल, गंध और नैवेद्य अर्पित कर पेड़ से अनुमति लेने की परंपरा बताई गई है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
6/9

पेड़ काटने की सही विधि

पेड़ के तने को सफेद कपड़े से ढककर उस पर सूत लपेटा जाता है. साथ ही प्रार्थना की जाती है कि उसमें रहने वाले सूक्ष्म जीव अन्य स्थान पर चले जाएं.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
7/9

किन दिनों में न काटें पेड़

मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन पेड़ काटना अशुभ माना गया है. इन दिनों में ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
8/9

दिशा का रखें विशेष ध्यान

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में लगे पेड़ को काटना अशुभ माना जाता है, जबकि दक्षिण दिशा में पेड़ हटाना अपेक्षाकृत सुरक्षित माना गया है. पेड़ को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर से काटना शुरू करना चाहिए.

Rules for cutting trees: पेड़ काटने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना घर की सुख-शांति हो जाएगी भंग - Photo Gallery
9/9

एक के बदले दस पौधे लगाएं

वास्तु के अनुसार यदि एक पेड़ काटना पड़े तो उसकी भरपाई के लिए 10 नए पौधे लगाना जरूरी माना गया है. यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है.