Top Hindu population countries: भारत से बाहर भी फैली है हिंदू संस्कृति – ये हैं प्रमुख देश
हिंदू धर्म विश्व के सबसे बड़े धर्मों में एक है, इस धर्म के अनुयायी विश्व के लगभग सारे देशों में है हिंदू धर्म के लोग मंदिरों और अपनी परंपराओं के माध्यम से अपने धर्म को जीवित रखे हुए हैं। यह धर्म सांस्कृतिक विविधता का पर्याय भी है आईए जानते हैं दुनिया के किस देश में हिंदू धर्म को मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा है..
भारत (India)
भारत में हिंदू धर्म की उत्पत्ति में हुई है, भारत हिंदू धर्म का आध्यात्मिकऔर सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, इस देश में हिंदू जनसंख्या लगभग 1.1 अरब है जो यहां की कुल जनसंख्या का 78.9% है।
नेपाल (Nepal)
नेपाल भी हिंदू धर्म के अनुयायियों का एक प्रमुख देश है, यहां पर भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर है जो हिंदुओं के आस्था और विरासत को दर्शाता है इस देश में हिंदू जनसंख्या 28.6 मिलियन है जो कुल जनसंख्या की लगभग 80.6% है।
बांग्लादेश (Bangladesh)
इस्लामिक आबादी सबसे ज्यादा है लेकिन इस्लाम के बाद इस देश में सबसे ज्यादा माने जाने वाला धर्म हिंदू है, यहां के हिंदुओं को भले मुश्किलों का समनापूर्ण पड़ता हो लेकिन यहां आज भी कुल जनसंख्या के लगभग 8.02 % यानि 13.8 मिलियन हिंदू हैं।
इंडोनेशिया (Indonesia )
यह एक मुस्लिम बाहुल्य देश है लेकिन यहां हिंदुओं की संख्या भी उल्लेखनीय है इस देश के बाली द्वीप पर हिंदुओं की ज्यादातर संख्या पाई जाती है ,यहां लगभग 4.02 मिलियन हिंदू रहते हैं।
पाकिस्तान (Pakistan )
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं की संख्या ज्यादातर है, पाकिस्तान में हिंदू भले ही अल्पसंख्यक हो लेकिन कुल जनसंख्या के लगभग 1.9% यानी लगभग 4 मिलियन हैं।
श्रीलंका(Sri Lanka )
इस देश की कुल आबादी का लगभग 13.7 7% आबादी यानी 3.1 मिलियन हिंदू धर्म के अनुयायी, है जो मुख्य रूप से यहां के उत्तर और पूर्वी प्रातों में रहते हैं।
मलेशिया(Malaysia)
इस देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग लगभग 1.9 मिलियन है, ज्यादातर लोग तमिल हैं मुस्लिम देश होने के बावजूद यहां के लोगों ने हिंदू धर्म की परंपराओं को बहुत ही मजबूती से बनाए रखा है व अपने संस्कृति को जीवित रखा है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.