• Home>
  • Gallery»
  • 8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड

8 Highest Grossing Indian Movies: भारतीय सिनेमा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में अपनी धाक जमा चुका है. चाहे बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री, कई फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया कि रिकॉर्ड टूटते चले गए. इन फिल्मों ने कहानी, एक्शन और इमोशन के दम पर विदेशी दर्शकों को भी अपना दीवाना बनाया और करोड़ों की कमाई कर इतिहास रच दिया.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 27, 2026 11:34:07 AM IST

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
1/8

दंगल – ग्लोबल चैंपियन

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीन सहित कई देशों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ से ज्यादा कमाए.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
2/8

बाहुबली 2 – ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर

एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के बाद रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. भव्य विजुअल्स और कहानी ने इसे 1788 करोड़ की कमाई तक पहुंचाया.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
3/8

पुष्पा 2 – स्टाइल और एक्शन का जलवा

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने अपने डायलॉग और स्टाइल से ग्लोबल दर्शकों को प्रभावित किया और करीब 1742 करोड़ की कमाई की.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
4/8

धुरंधर – नया सरप्राइज हिट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सभी को चौंकाते हुए 1307 करोड़ का आंकड़ा पार किया और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
5/8

आरआरआर – इंटरनेशनल फेम

राजामौली की ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर तक अपनी पहचान बनाई और वर्ल्डवाइड लगभग 1230 करोड़ कमाए.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
6/8

केजीएफ चैप्टर 2 – पैन इंडिया पावर

यश स्टारर ‘केजीएफ 2’ ने देश-विदेश में धुआंधार कमाई करते हुए 1215 करोड़ का आंकड़ा छुआ.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
7/8

कल्कि 2898 एडी – फ्यूचरिस्टिक धमाका

प्रभास और अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने साइंस-फिक्शन अंदाज में दर्शकों को बांधा और 1042 करोड़ कमाए.

8 Highest Grossing Films: धुरंधर नहीं इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड - Photo Gallery
8/8

धुरंधर 2 – तेजी से बढ़ती कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 1006 करोड़ कमा लिए और अभी भी इसकी कमाई तेजी से जारी है.