• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक अब गर्मी धीरे-धीरे एंट्री ले रही है. वहीं अब अधिकतर राज्यों से ठंड अलविदा ले रही है, वहीं राजधानी दिल्लीसे लेकर यूपी-बिहार तक तक तापमान बढ़ रहा है. वहीं, गर्मी से पहले ही कई राज्यों में बारिश ने लोगों को राहत दी है. पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि, अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है. वहीं कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है. तो कुछ में अचानक तापमान गिरने की उम्मीद है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को और भी खतरनाक बना सकती हैं. चलिए जान लेते हैं आज आपके राज्य का हाल कैसा रहने वाला है. 


By: Heena Khan | Published: February 25, 2026 6:14:36 AM IST

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
1/7

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

aaj ka mausam  5 - Photo Gallery
2/7

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में मौसम फिलहाल काफी हद तक साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं. हालांकि, तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.

aaj ka mausam - Photo Gallery
3/7

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल स्थिर रहने की उम्मीद है, और ज़्यादा बारिश का कोई अनुमान नहीं है. हालांकि, सुबह के समय पश्चिमी और तराई इलाकों में ठंड बनी रहेगी. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और बरेली जैसे जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है और तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
4/7

उत्तराखंड का हाल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, जिससे फिर से ठंड बढ़ सकती है.

Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
5/7

बिहार का मौसम

बिहार में अगले 24 घंटों में मौसम सूखा रहेगा, बारिश की संभावना कम है. हालांकि, तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.

Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
6/7

झारखंड का मौसम

झारखंड में सुबह के समय राज्य के कई जिलों में कोहरा और हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. गुमला, रांची, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: 7 राज्यों में आज तूफानी बारिश! दिल्ली से लेकर UP तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
7/7

पंजाब-हरियाणा का हाल

पंजाब और हरियाणा में मौसम सूखा होने के बावजूद कोहरा परेशानी खड़ी कर सकता है. आज सुबह पंजाब के अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हो सकती है.