T20 वर्ल्ड कप में IND vs SA का हेड-टू-हेड इतिहास! कितनी बार आमना-सामना हुआ? किसका पलड़ा भारी
IND vs SA: T20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टक्कर होने वाली है. दोनों टीमें 22 फरवरी को अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी. यह मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है. भारत और साउथ अफ्रीका ने मौजूदा वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा है. हालांकि 22 फरवरी को एक टीम दूसरी टीम के लगातार हार के सिलसिले को रोकने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार एक-दूसरे से खेलेंगी. पिछली बार भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हुई थी. तो चलिए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के कुछ ऐसे T20I मैच देखते है जो फैंस के लिए सच में यादगार पल बन गया…
T20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल (T20 World Cup 2024 Final)
T20I क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे रोमांचक मैच T20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया है. इस मैच में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 11 साल का ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म किया है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का सबसे अच्छा कैच पकड़ा है.
हार्दिक ने ऐसे दिलाई थी जीत (This is how Hardik won)
हार्दिक की बॉल पर सूर्य ने लॉन्ग ऑफ पर डेविड मिलर का कैच पकड़ा है. जो बाउंड्री लाइन के पार जाने वाला था. पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे. एक समय ऐसा था जब साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भारत से जीत छीनने की कगार पर थे, लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने भारत को वापसी दिलाई थी. हार्दिक पांड्या ने क्लासेन और डेविड मिलर को आउट करके भारत की जीत का रास्ता बनाया था.
2014 सेमीफाइनल मैच (2014 semi-final match)
भारत और साउथ अफ्रीका T20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल में आमने-सामने थे. इस नॉकआउट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया था.
6 विकेट से हराया था (was defeated by 6 wickets)
भारत के लिए विराट कोहली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेली थी. जिससे भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया था.
साल 2007 में का रोमांचक (was defeated by 6 wickets)
भारत और साउथ अफ्रीका 2007 T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में आमने-सामने थे. यह दोनों टीमों के लिए जरूरी मैच था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 37 रन से हराया था. युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली थी.
पहला T20 वर्ल्ड कप जीता (Won the first T20 World Cup)
इंडिया ने मैच जीतकर साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. भारत ने उसी साल अपना पहला T20 वर्ल्ड कप भी जीता था.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला T20I मैच (India vs South Africa 1st T20I)
भारत ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था. साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे.
भारत ने जीता था (India had won)
जवाब में भारत ने 1 बॉल बाकी रहते मैच जीत लिया था. इंडिया के लिए दिनेश मोंगिया ने सबसे ज़्यादा 38 रन बनाए थे. जबकि दिनेश कार्तिक ने भी आखिरी ओवर में 31 रन बनाए थे.