सुपर-8 मुकाबलों की पूरी लिस्ट जारी, जानें कौन-सी टीम किससे, कब और कहां भिड़ेगी? देखें तस्वीरें
T20 World Cup 2026 Super 8 All Team Schedule: T20 वर्ल्ड कप के लिए सुपर 8 में पहुंचने वाले टीम तय हो चुकी है. भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया का सुपर आठ से बाहर होना एक हैरान करने वाला था. पिछली बार सेमीफाइनल में खेलने वाला अफगानिस्तान भी सुपर आठ में अपनी जगह नही बना पाया है. अब ICC ने सुपर आठ का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. सुपर आठ के लिए क्वलीफाई करने वाली टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज है. ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान है.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan)
21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Sri Lanka vs England)
22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्ट इंडीज (Zimbabwe vs West Indies)
23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (England vs Pakistan)
24 फरवरी: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (New Zealand vs Sri Lanka)
25 फरवरी: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे (india vs zimbabwe)
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (England vs New Zealand)
27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka)
28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका(Zimbabwe vs South Africa)
1 मार्च: पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा, और दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहला सेमी-फ़ाइनल 4 मार्च को होगा वही दूसरा सेमी-फ़ाइनल 5 मार्च को और फ़ाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा.