Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेला 2026 जाने से पहले कैसे बुक करें टिकट, यह भी जान लें कौन सा है नजदीकी मेट्रो स्टेशन
Surajkund Mela 2026 | Surajkund Mela 2026 Ticket Price: अगर आप भी घूमने-फिरने, खाने-पाने और खरीदारी के शौकीन हैं, तो आपके लिए देश की राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सुरजकुंड मेला 2026 (Surajkund Mela 2026) की शुरुआत हो चुकी है. ढोल की थाप, गूंजता संगीत, खरीदारों की चहल-पहल के साथ विदेशियों की रौनक के साथ सूरजकुंड मेला फिर से लौट आया है. इस बार यहां पर 50 से अधिक देशों के शिल्पकार 15 फरवरी, 2026 तक सूरजकुंड मेले में जमा हैं. यहां पर आप भी आकर खाने-पीने और घूमने-फिरने के साथ अपने मनपसंद सामान की खरीदारी का लुत्फ उठा सकते हैं.
सूरजकुंड मेला का टिकट कैसे लें?
सूरजकुंड मेला में एंट्री पाने के लिए टिकट लगती है, हालांकि यह काफी सस्ती होती है. आप आराम से आएं और मेले में एंट्री लें. इसके लिए बिना लाइन के टिकट ऑनलाइन ही बुक करें. इससे लंबी लाइन में लगने से बच जाएंगे. टिकट बुक करने के लिए आपको https://surajkundmelaauthority.org/ या https://haryanatourism.gov.in/fair-and-festivals/surajkund-international-craft-mela/ पर विजिट करना होगा और टिकट बुक करना होगा.
टिकट कैसे बुक करें?
DMRC मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑनलाइन टिकट बुक करें. चुनिंदा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट मिलते हैं. सूरजकुंड मेले की जगह पर ऑन-साइट टिकट काउंटरों पर टिकट ले सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग करने से लाइनों से बचने में मदद मिलती है और ज़्यादा भीड़ वाले दिनों में एंट्री पक्की हो जाती है.
किसे मिलती है छूट
कम उम्र के बच्चों की वीकेंड पर टिकट अलग-अलग होती है. मेला प्रशासन के मुताबिक, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री एंट्री है. छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एंट्री फीस में छूट है.
- वीकडेज पर: 120 प्रति व्यक्ति
- वीकेंड पर: 180 प्रति व्यक्ति
- स्पेशल डिस्काउंट: वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और छात्रों को एंट्री फीस में छूट दी जाएगी. लाभ पाने के लिए अपना वैलिड पहचान पत्र दिखाना होगा.
कब तक चलेगा मेला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ जो 15 फरवरी 2026 तक चलेगा. यहां पर आप 15 फरवरी, 2026 तक घूमने-फिरने और खरीदारी करने के लिए आ सकते हैं.
क्यों लगता है सूरजकुंड मेला?
दिल्ली के सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला में देश- विदेश के बेहतरीन कलाकार, शिल्पकार आते हैं. हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और देश के राज्यों के स्वादिष्ट भोजन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. पहली बार साल 1987 में सूरजकुंड मेला आयोजित किया गया था.
किस जगह लगता है मेला
1987 से ही सूरजकुंड मेले का आयोजन हो रहा है. दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड क्राफ्ट ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है. यहां पर कारीगर, शिल्पकार, खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाते हैं.
सूरजकुंड मेला 2026 का समय
सूरजकुंड मेला आगामी 15 फरवरी तक सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा. ध्यान रखें कि एंट्री आपको सुबह 10 बजे मिलेगी, लेकिन शाम को मेला छोड़ने के लिए बोला जाने लगेगा.
सूरजकुंड मेला कैसे पहुंचे?
दिल्ली की बात करें तो सूरजकुंड मेला लगभग 20-25 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आने के लिए हाईवे कनेक्टिविटी है. मेला के दर्शक बदरपुर मेट्रो स्टेशन उतरकर कैब के जरिए मेले तक पहुंच सकते हैं.
सूरजकुंड मेला के पास के मेट्रो स्टेशन
सूरजकुंड मेले के सबसे नजदीक का मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर स्थित बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन है. मेला तक पहुंचने के लिए आप शटल सर्विस और ऑटो ले सकते हैं.