सडन कार्डियक अरेस्ट से बचाव के लिए वरदान साबित हो सकते हैं ये खास उपाय, जानें यहां…
Sudden Cardiac Arrest: पहले दिल जुड़ी समस्याएं अधिकतर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी. वहीं अब इसकी चपेट में युवा भी आ गए हैं. भारत में हर साल करोड़ों लोगों के मौत दिल जुड़ी समस्या के कारण हो जाती है. वहीं अमेरिका में 3-5 लाख लोग दिल की गति रुकने से मर जाते हैं. हार्ट अटैक और दूसरा कार्डियक अरेस्ट के कारण कई लोगों के मौत हो जाती है.
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दो अलग-अलग रोग हैं. हार्ट की नस ब्लॉक हो जाने को हार्ट अटैक और हृदय में इलेक्ट्रिकल गति संबंधित गड़बड़ी को कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है.
व्यायाम
व्यायाम शारीरिक गतिविधि को बनाए रखना बेस्ट तरीका है. हर दिन 15 से 20 मिनट व्यायाम करना चाहिए. इससे धमनियों में प्लाक जमा नहीं होता है. जिससे कार्डियक अरेस्ट से बचा जा सकता है.
अच्छा खानपान
हृदय का स्वास्थ्य खानपान पर भी निर्भर करता है. अगर खानपान सही नहीं हो तो, इससे आपका दिल प्रभावित हो सकता है. ऐसे में खराब खानपान ज्यादा कार्बोहाइड्रेट, शुगर और ऑयली फूड आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है. इनसे धमनी ब्लॉक होने का खतरा रहता है, इसलिए फल और सब्जियों वाले आहार का ज्यादा सेवन करें.
अधिक खाने से परहेज
अगर आपका वजन अधिक है, तो इसे कम करना बेहद जरूरी है. अध्ययनों के अनुसार , मोटे लोगों को दिल से जुड़ी समस्या अधिक होती है. अगर आपको वजन कम करने के जरूरत है, तो हेल्दी खाएं और जिम जाएं.
शराब-धूम्रपान बंद
धूम्रपान और शराब पीने दिल को काम करने में मुश्किलें आ सकती है. इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट होने की संभावना अधिक हो जाती है. इसलिए नशीले पर्दाथों से जितना हो सके दूर रहें.
तनाव कम करें
कार्डियक अरेस्ट के मुख्य कारणों में से एक तनाव भी है. इसलिए जितना हो सके, तनाव से दूर रहें. साथ ही आनंददायक जिंदगी जीने की कोशिश करें.