• Home>
  • Gallery»
  • Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात

Sridevi Love Story: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की लव स्टोरी जितनी खूबसूरत है, उतनी ही दिलचस्प भी है. बोनी कपूर को श्रीदेवी से उस समय प्यार हुआ जब वह पहले से शादीशुदा थे. लेकिन जब उन्होंने अपने दिल की बात कही, तो श्रीदेवी इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने उनसे करीब 6 महीने तक बात तक नहीं की

By: Ranjana Sharma | Published: April 7, 2026 9:19:14 PM IST

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
1/10

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार

श्रीदेवी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और उन्हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है. हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और हर किरदार में जान डाल दी.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
2/10

बचपन से शुरू हुआ सुनहरा सफर

श्रीदेवी ने बेहद कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गईं.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
3/10

पहली नजर में दिल हार बैठे बोनी कपूर

बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे, लेकिन इसके बावजूद वो श्रीदेवी को दिल दे बैठे. वो उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते थे.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
4/10

‘मिस्टर इंडिया’ से बढ़ी नजदीकियां

फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए खास दिलचस्पी दिखाई. जहां उनकी मां ने 10 लाख फीस मांगी थी, वहीं बोनी कपूर ने 11 लाख देकर उन्हें साइन किया, जो उस दौर में बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
5/10

6 महीने तक नहीं की बात

बोनी कपूर के इस प्रपोजल से श्रीदेवी इतनी नाराज थीं कि उन्होंने करीब 6 महीने तक उनसे कोई बातचीत नहीं की. यह उनके रिश्ते का सबसे मुश्किल दौर माना जाता है.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
6/10

प्रपोजल से नाराज हो गई थीं श्रीदेवी

एक डिनर के बाद जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को घर छोड़ते समय उन्हें प्रपोज किया, तो वह काफी नाराज हो गईं. उन्होंने साफ कहा कि आप शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं, ऐसे में आप ऐसा कैसे कह सकते हैं.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
7/10

5-6 साल की मेहनत के बाद बनी बात

बोनी कपूर ने हार नहीं मानी और लगातार 5-6 साल तक उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे. आखिरकार समय के साथ श्रीदेवी के दिल में भी उनके लिए प्यार पैदा हो गया.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
8/10

1996 में रचाई शादी

लंबे समय तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली. यह शादी उस समय काफी चर्चा में रही क्योंकि बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की थी.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
9/10

परिवार और बेटियां

इस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर. दोनों ही आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही हैं और मां की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं.

Sridevi Love Story: श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी-जब प्रपोजल पर 6 महीने तक नहीं की बात - Photo Gallery
10/10

2018 में दुनिया को कहा अलविदा

साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया, लेकिन बोनी कपूर आज भी उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार मानते हैं. वह अक्सर इंटरव्यू में कहते हैं कि श्रीदेवी उनकी आखिरी सांस तक उनके दिल में रहेंगी.