Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर करें ये 5 खास उपाय, भगवान शिव बरसाएंगे अपार कृपा
Som Pradosh Vrat 2026: हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पंचांग के मुताबिक, प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस बार 30 मार्च, सोमवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाने वाला है. इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. यह व्रत अत्यंत शक्तिशाली व्रत है. वहीं सोमवार के दिन इसके पड़ने से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
सोम प्रदोष व्रत
सोम प्रदोष व्रत से मानसिक शांति, सेहत, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष व्रत पर शिव मंत्र जाप, नटराज स्तुति और विधि-विधान के साथ पूजा करनी जरूरी है.
प्रदोष व्रत में शिव पूजन
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है. सोमवार 30 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 06:38 शाम से रात 08:57 मिनट तक का है. इस तरह शिवभक्तों को पूजा करने के लिए पूरे 2 घंटे का समय मिल रहा है.
शिव मंत्रों का जाप
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
और
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् .
सदावसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि
शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें, साफ कपड़े धारण कर, शिव मंदिर जाकर पूजन करें. आप घर पर भी पूजा कर सकते हैं. सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें. फिर शिवजी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा और शहद अर्पित कर पूजा करें. एक बात का ध्यान रखें कि पूजा में तुलसी, केतकी के फूल और केवड़ा का बिल्कुल प्रयोग न करें.
नटराज स्तुति
सत सृष्टि तांडव रचयिता
नटराज राज नमो नमः
हे आद्य गुरु शंकर पिता
नटराज राज नमो नमः ॥
गंभीर नाद मृदंगना
धबके उरे ब्रह्माडना
नित होत नाद प्रचंडना
नटराज राज नमो नमः ॥
शिर ज्ञान गंगा चंद्रमा
चिद्ब्रह्म ज्योति ललाट मां
विषनाग माला कंठ मां
नटराज राज नमो नमः ॥
तवशक्ति वामांगे स्थिता
हे चंद्रिका अपराजिता
चहु वेद गाए संहिता
नटराज राज नमोः ॥
दान जरूर करें
सोम प्रदोष व्रत पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार दान कर देते हैं. उनसे महादेव खूब खुश होते हैं. इसलिए, 30 मार्च को सोम प्रदोष व्रत पर अन्न, सफेद वस्तु और फलों का दान करें.