• Home>
  • Gallery»
  • कौन हैं शिवम दुबे, जिन्होंने 6 साल बड़ी लड़की से की शादी, धर्म को भी किया नजरअंदाज, जानें उनकी खूबसूरत लव स्टोरी

कौन हैं शिवम दुबे, जिन्होंने 6 साल बड़ी लड़की से की शादी, धर्म को भी किया नजरअंदाज, जानें उनकी खूबसूरत लव स्टोरी

Who is Shivam Dube Wife: भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 6 साल के अंतर, धार्मिक भिन्नता, परिवार की नाराजगी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बावजूद इस जोड़ी ने प्यार को जीतने दिया. आइए जानते हैं उनकी अनोखी कहानी.


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 19, 2026 4:39:40 PM IST

shivam dube - Photo Gallery
1/7

मुलाकात और प्यार

शिवम और अंजुम की मुलाकात एक आम दोस्त के जरिए हुई थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.

shivam dube - Photo Gallery
2/7

उम्र का अंतर

शिवम दुबे अंजुम से छह साल छोटे हैं. उम्र के इस अंतर के बावजूद उनकी मोहब्बत मजबूत रही और दोनों ने शादी कर ली.

shivam dube - Photo Gallery
3/7

धार्मिक अंतर

जैसा की सभी को पता है कि शिवम हिंदू परिवार से हैं, जबकि अंजुम मुस्लिम परिवार से है. शुरूआत में दोनों परिवारों को इस रिश्ते में आपत्ति थी, लेकिन बाद में इसे मंजूरी मिली.

परिवार की सहमति

लंबी चर्चाओं और विश्वास के बाद, दोनों परिवारों ने शादी के लिए हां कर दी और 2021 में हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी हुई.

shivam dube - Photo Gallery
5/7

अंजुम का प्रोफेशनल सफर

अंजुम खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में पढ़ी हैं. उन्होंने मॉडलिंग, एक्टिंग और बॉलीवुड में वॉइस-ओवर का काम किया.

shivam dube - Photo Gallery
6/7

पारिवारिक खुशी

शिवम-अंजुम अब दो बच्चों के माता-पिता हैं. 2022 में उनके बेटे अयान का और जनवरी 2025 में बेटी महविष का जन्म हुआ.

shivam dube - Photo Gallery
7/7

शिवम का क्रिकेट करियर

शिवम दुबे ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. वे T20 में 46 मैच खेल चुके हैं और हाल ही में एशिया कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.