वैशाख अमावस्या पर शनि का बड़ा गोचर, इन 4 राशियों पर टूट सकता है संकट! रहना होगा सावधान
Shani Nakshatra Gochar: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय करने वाला माना गया है. शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के मुताबिक दंड और फल देते हैं. शनि का राशि और नक्षत्र परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
शनिदेव का राशि और नक्षत्र परिवर्तन
शनि के राशि बदलने और नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. 17 अप्रैल को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं.
क्या होता है इस दिन?
इस दिन वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी. साथ ही पवित्र नदियों में स्नान और दान किया जाता है. इस दिन शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. यहां वह 17 मई तक विराजमान रहेंगे.
क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र ?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह एक महीने की अवधि 4 राशियों के लिए काफी नाकारात्मक रह सकती है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां?
मेष राशि
मेष को मंगल की राशि भी कहा जाता है. मेष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का भी प्रभाव चल रहा है. ऐसे में अब इन राशि के जातकों को सावधानियां बरतनी होगी. शनि की चाल में बदलाव होने के कारण करियर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. साथ ही पैसों के मामले में सतर्क रहें.
कर्क राशि
कर्क को चंद्रमा की राशि माना जाता है. शनि की चाल में बदलाव के कारण कर्क राशि के करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार वालों के साथ भी रिश्ते खराब हो सकते हैं. पूरा महीना मानसिक तनाव से भरा हो सकता है.
तुला राशि
तुला को शुक्र की राशि माना जाता है. शनि की चाल में बदलाव के बाद तुला राशि के लोगों में विश्वास की कमी आ सकती है. साथ ही मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है. सफलता पाने के लिए काफी कोशिश करनी होगी.
मकर राशि
मकर शनि देव की राशि है. इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का चाल बदलना मुश्किलें लेकर आ सकता है. खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं. साथ ही सेहत कमजोर हो सकती है.