Redness in eyes: क्या आपकी आंखें दे रही हैं चेतावनी? जानें किस पोषक तत्व की है जरूरत
Redness in eyes: आंखों में लालिमा, जलन या सूखापन आजकल आम समस्या बनती जा रही है. लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखने, धूल-प्रदूषण और नींद की कमी के अलावा शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकती है. खास तौर पर विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी आंखों की सेहत पर असर डालती है.
आंखों में लालिमा क्यों होती है?
आंखों का लाल होना, जलन या चुभन सिर्फ थकान की वजह से नहीं होता. कई बार शरीर में जरूरी विटामिन की कमी भी इसकी बड़ी वजह बन सकती है.
विटामिन ए की कमी का असर
विटामिन ए आंखों की रोशनी और नमी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से आंखें सूखी, लाल और संवेदनशील हो सकती हैं.
नाइट ब्लाइंडनेस का खतरा
विटामिन ए की गंभीर कमी से रात में कम दिखाई देना (नाइट ब्लाइंडनेस) जैसी समस्या हो सकती है. समय पर इलाज न हो तो आंखों को स्थायी नुकसान भी पहुंच सकता है.
विटामिन बी2 की कमी के लक्षण
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) की कमी से आंखों में जलन, खुजली, पानी आना और रोशनी से परेशानी हो सकती है.
अन्य कारण भी जिम्मेदार
सिर्फ विटामिन की कमी ही नहीं, बल्कि एलर्जी, धूल-धुआं, अधिक स्क्रीन टाइम और नींद की कमी भी आंखों की लालिमा का कारण बन सकते हैं.
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
आंखों का लगातार लाल रहना व जलन या चुभन को नजरअंदाज न करें. इसके साथ ही धुंधला दिखना और आंखों में सूखापन भी कई समस्याओं को पैदा करता है.
क्या खाएं, क्या अपनाएं?
आहार में गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, अंडा और मेवे शामिल करें. पर्याप्त पानी पिएं और आंखों को आराम दें.
कब डॉक्टर से मिलें?
अगर लालिमा और जलन कई दिनों तक बनी रहे या दर्द बढ़ जाए, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं. समय पर इलाज आंखों को सुरक्षित रखता है.