PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आए किसान निधि के 2000 रुपये! तुरंत करें ये काम
PM Kisan Yojana Complaint: केंद्र सरकार अपनी ओर से किसानों को वो ख़ुशी दे चुकी है जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत, किसानों को सालाना तीन किस्तों में आर्थिक सहायता मिलती है. इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. इस मौके पर, देश भर के 9 करोड़ से ज़्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹2,000 की रकम जमा की गई. लेकिन, कई किसानों के खातों में अभी भी सरकार द्वारा भेजी रकम नहीं आई है. ऐसे में सवाल उठता है कि इसके लिए अब किसान क्या करे?
घबराएं न
किसानों को ऐसी स्थति में परेशान होने की या घबराने की ज़रूरत नहीं है. इस बीच ये समझना बेहद अहम है कि किस्त क्यों रुकी हुई है. हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं जिनसे आप घर बैठे ही अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस जानकारी के आधार पर शिकायत दर्ज भी की जा सकती है, जिसके बाद आपके खाते में पैसे आ सकते हैं.
लिस्ट में चेक करें नाम
अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो सबसे पहले लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम देखना बेहद अहम है. ऐसा करने के लिए, PM Kisan Portal पर जाएं और 'Beneficiary List' सेक्शन खोलें. फिर, कुछ स्टेप्स फॉलो करने जरूरी हैं.
फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले, वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें. 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें. अब, अपना राज्य, ज़िला, उप-ज़िला, ब्लॉक और गाँव चुनें.
इसके बाद, 'Search' बटन पर क्लिक करें. आपके गाँव की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगी. अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आप इस योजना के लाभार्थी हैं.
पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
कई बार पैसा ट्रांसफर हो जाता है लेकिन कई किसानों को जानकारी नहीं होती, जिसके लिए एक बार स्टेटस चेक करना बेहद अहम है. इसके लिए फिर से PM Kisan Portal पर जाकर Beneficiary Status विकल्प खोलें. और कुछ स्टेप्स को फॉलो करें.
ऐसे करें चेक
पोर्टल पर Beneficiary Status सेक्शन में जाएं. यहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें. स्क्रीन पर तुरंत पूरा स्टेटस दिखाई देगा. यहां आपको पता चल जाएगा कि किस तारीख को किस्त भेजी गई और पैसा खाते में पहुंचा या नहीं.
यहां करें शिकायत दर्ज
अगर सब कुछ सही है और फिर भी आपका पैसा नहीं आया तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 18001801551 पर कॉल करें.