Phone Hijack Scam: सावधान! एक कॉल पड़ सकती है भारी, मिनटों में उड़ सकती है जीवन भर की कमाई
Phone Hijack Scam: आजकल साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. हर रोज डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड के कई मामले सामने आते रहते हैं. वहीं अब एक और नया तरीका तेजी से फैल रहा है. हैकर्स का यह नया तरीका फोन हाईजैक स्कैम है. इसमें हैकर्स सीधा आपके स्मार्टफोन पर कब्जा कर लेते हैं. फिर आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं.
एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी
इस तरह के मामलों में कई बार सिर्फ एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है. लिंक खोलना या छोटी रकम का पेमेंट करना बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया थे. जिसमें ठगों ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. हैकर ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया था. इसके बाद अपडेट करने के लिए एक फाइल डाउनलोड करने को कहा और एक छोटी राशि का भुगतान करना उन्हें भारी पड़ गया.
हैकर्स ने फोन तक बनाई पहुंच
महिला ने इसे सामान्य प्रक्रिया समझकर निर्देश मान लिए. लेकिन हैकर ने फोन तक अपनी पहुंच बना ली और धीरे-धीरे सारी जानकारी हासिल कर. अकाउंट से एक बड़ी रकम खाली कर दी. यह काम काफी चालाकी से किया जाता है. जब तक पीड़ित को नुकसान के बारे में पता लगता है, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका होता है.
हैकर्स का नया हथकंडा
जब कोई डिवाइस हैकर्स के नियंत्रण में चला जाता है. तब तक उसमें मौजूद संवेदनशील जानकारी तक वह अपनी पहुंच बना लेते हैं. जिसमें बैंकिंग डिटेल्स, मैसेज, OTP और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स भी शामिल होते हैं. इन सभी जानकारियों का इस्तेमाल कर वह रकम ट्रांसफर कर लेते हैं.
सतर्क रहना सबसे जरूरी
इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सबसे जरूरी है सतर्क रहना. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको WhatsApp, SMS या ईमेल के जरिए लिंक भेजता है, या फिर फाइल डाउनलोड करने को कहता है, तो आप सावधान रहें, बड़ा स्कैम हो सकती है.
किसी भी अनजान लिंक पर न करें क्लिक
कभी भी बिना जांच पड़ताल के किसी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए. फिर चाहे वह कोई ऐप हो या फिर फाइल डाउनलोड करना हो. अक्सर इन्हीं के जरिए हैकर्स फोन से जरूरी जानकारी हासिल करते हैं.
पर्सनल डॉक्यूमेंट्स न करें शेयर
ध्यान रहे किसी के भी साथ अपना OTP, PIN या बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा न करें. अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट्स भी किसी के साथ ने शेयर करें क्योंकि इनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.