PF Withdrawal: PF निकालना हुआ सुपरफास्ट! अब मोबाइल ऐप से मिनटों में निकलेगा आपका पैसा, यहां जानें कैसे ?
PF Withdrawal New Rule: एक कर्मचारी के लिए उसका PF काफी महत्वपूर्ण होता है. साथ ही उसकी ये सेविंग उसे काफी फायदा पहुंचाती है. वहीं बता दें कि एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) अपने सिस्टम को पूरी तरह से बदलने के लिए और बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहा है. वहीं बता दें कि अप्रैल 2026 तक, EPFO एक नया और एडवांस्ड मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहा है, जो लगभग 80 मिलियन PF अकाउंट होल्डर्स की ज़िंदगी को आसान बना देगा. वहीं बता दें कि कर्मचारियों के लिए ये राहत की खबर है कि EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के तहत, PF फंड निकालना अब बैंक से पैसे ट्रांसफर करने जितना आसान हो जाएगा.
नहीं करना होगा हफ्तेभर का इंतजार
पहले, PF विड्रॉल के लिए क्लेम फॉर्म भरना पड़ता था और कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था. लेकिन, नए ऐप के लॉन्च होने से आप UPI के ज़रिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में फंड निकाल सकेंगे.
ऐसे निकाल सकते हैं पैसे
आपको बस ऐप में लॉग इन करना होगा और अपना UPI PIN डालना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार में ₹25,000 तक निकाले जा सकते हैं.
दो केटेगरी में मिलेगा PF
आगे, ऐप खोलने पर, आपको अपना PF बैलेंस दो अलग-अलग कैटेगरी में दिखेगा.
एलिजिबल बैलेंस
यह वो रकम है जिसे आप अपनी ज़रूरतों के लिए तुरंत निकाल सकते हैं.
लॉक्ड बैलेंस
यह हिस्सा आपकी रिटायरमेंट सिक्योरिटी के लिए रिज़र्व रहेगा और इसे निकाला नहीं जा सकता. इससे यूज़र्स को यह समझने में आसानी होगी कि उनके पास असल में खर्चों के लिए कितना पैसा है.
3 दिन में अकाउंट में आएगा पैसा
बता दें कि EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट नियमों में भी बड़े बदलाव किए हैं. अब, 5 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए ऑफिशियल अप्रूवल की ज़रूरत नहीं होगी. यह प्रोसेस सॉफ्टवेयर के ज़रिए ऑटोमेटेड हो जाएगा, और फंड आपको सिर्फ़ 3 दिन के अंदर मिल जाएगा.
गेम चेंजर साबित होगा नया रूल
पहले, यह लिमिट सिर्फ़ 1 लाख रुपये थी. यह फीचर बीमारी, शादी या घर बनाने जैसे ज़रूरी कामों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा.