• Home>
  • Gallery»
  • Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल

Petrol Price Today 27 March Delhi-Banglore: केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में भारी कटौती की है. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर किया गया है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आज पेट्रोल का क्या दाम है दिल्ली और अन्य शहरों में

By: sanskritij jaipuria | Published: March 27, 2026 12:16:22 PM IST

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
1/7

पंप पर कीमतों में कोई तत्काल बदलाव नहीं

केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में भारी कटौती की है, लेकिन पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब ये है कि आम उपभोक्ता अभी भी पहले की तरह ही कीमतों पर ईंधन खरीदेंगे, जबकि तेल कंपनियों को वित्तीय राहत मिलेगी.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
2/7

मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण तेल बाजार अस्थिर

सरकार का ये कदम मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के समय लिया गया है. होर्मुज की खाड़ी के बंद होने के करीब पहुंचने के कारण तेल की वैश्विक कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
3/7

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है. ये दर दिल्ली जैसे बड़े शहर में जीवन यापन की लागत और परिवहन के खर्च को सीधे प्रभावित करती है.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
4/7

मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें

मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में ये ₹105.45 प्रति लीटर है. इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमतें देश के अन्य हिस्सों की तुलना में ज्यादा हैं, जो मेन रूप से उच्च कर और वितरण लागत के कारण है.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
5/7

दक्षिण भारत के शहरों में पेट्रोल की दरें

आज अगर चेन्नई की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल ₹100.84 प्रति लीटर है और बैंगलोर में ₹102.92 प्रति लीटर है.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
6/7

हाइडराबाद में पेट्रोल के दाम

हाइडराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹107.46 प्रति लीटर बिक रहा है. यहां पर लोगों की जेब पर ज्यादा असर पड़ रहा है.

Petrol Price Today 27 March: आज दिल्ली में कितने का मिल रहा है पेट्रोल, जानें अन्य शहरों का हाल - Photo Gallery
7/7

अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत

अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹94.29 प्रति लीटर है. ये कीमत राष्ट्रीय औसत से थोड़ी कम है और गुजरात में ईंधन पर कर संरचना और वितरण लागत के कारण तय की गई है.