Petrol-Diesel Price: आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट
Petrol-Diesel Price 13 April: कच्चे तेल की कीमतों को लेकर फिलहाल ग्लोबल मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. जिसके कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद क्या भारतीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जाएंगी? अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 13 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के भाव क्या हैं, आइए जानते हैं यहां..
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $104 के करीब पहुंच चुकी है. लेकिन फिर भी आज पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. अमेरिका और ईरान की बातचीत भी विफल हो गई है. जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण देखने को मिल रहा है.
पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली 94.77 कोलकाता 105.41 मुंबई 103.54 हैदराबाद 107.50 जयपुर 105.21 लखनऊ 94.73 पटना 105.23 तिरुवनंतपुरम 107.48 चेन्नई 100.93 गुड़गांव 95.65 नोएडा 95.16 बेंगलुरु 102.92 भुवनेश्वर 101.19 चंडीगढ़ 94.30
डीजल की कीमत
हैदराबाद 95.70 जयपुर 90.65 लखनऊ 87.86 पटना 91.49 तिरुवनंतपुरम 96.48 नई दिल्ली 87.67 कोलकाता 92.02 मुंबई 90.03 चेन्नई 92.48 गुड़गांव 88.10 नोएडा 88.31 बेंगलुरु 90.99 भुवनेश्वर 92.76 चंडीगढ़ 82.45
LPG की कीमतों ने दिया झटका
आम आदमी के लिए फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई है. लेकिन कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 25% यानी ₹28.22 बढ़ा दिए हैं. साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल LPG की कीमत भी अब दिल्ली में ₹2,078.50 हो गई है.
क्यों नहीं बढ़ रहीं कीमतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले राज्य चुनावों को देखते हुए फिलहाल सरकार ने कीमतों को नियंत्रण में रखा है. हालांकि, घाटे को कम करने के लिए एक नई व्यवस्था के तहत सरकारी तेल कंपनियांरिफाइनरियों से डिस्काउंटेड प्राइस तेल खरीद रही हैं. ताकी बोझ आम जनता को सहना न पड़े.
अलग-अलग क्यों होती है कीमतें?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर शहर में अलग होती हैं. इसका कारण टैक्स और अन्य खर्चे हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर टैक्स की वसूली करती है. जिससे कीमतों में काफी फर्क आ जाता है.