• Home>
  • Gallery»
  • Oversleeping Side Effects: किस उम्र में कितनी नींद है जरूरी? ज्यादा सोने से सेहत पर क्या पड़ता है असर, जानें पूरी सच्चाई

Oversleeping Side Effects: किस उम्र में कितनी नींद है जरूरी? ज्यादा सोने से सेहत पर क्या पड़ता है असर, जानें पूरी सच्चाई

Oversleeping Side Effects | Jada Sone Ke Nuksan: हर किसी की नींद की जरूरत अलग-अलग होती है. कुछ लोगों के लिए 9 से 10 घंटे की नींंद नॉर्मल हो सकती है. ज़्यादा सोना सही हो सकता है. खासकर टीनएजर्स, एथलीट्स या उन लोगों के लिए जो बहुत ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी करते है. लेकिन अगर बिना किसी खास वजह के दिन में 10 घंटे सोना आपकी आदत बन जाए, तो अपने डेली रूटीन, डाइट और मेंटल हेल्थ की जांच करना जरूरी है. एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल, रेगुलर एक्सरसाइज और एक जैसा सोने का समय अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है.


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 19, 2026 3:15:39 PM IST

How many hours of sleep should you get - Photo Gallery
1/7

कितने घंटे नींद लेनी चाहिए (How many hours of sleep should you get)

नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना खाना और पानी पूरी नींद के बिना, न तो शरीर और न ही दिमाग ठीक से काम कर पाता है. आप लगातार सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं, शरीर में आलस छा जाता है, और आप किसी भी काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाते है. अब सवाल यह है कि इन दिक्कतों को दूर करने और शरीर और दिमाग को एक्टिव रखने के लिए रोज कितने घंटे की नींद जरूरी है?

Govinda and vinay anand - Photo Gallery
2/7

रोज कितने घंटे की नींद सही होनी चाहिए? (How many hours of sleep should be right every day?)

NIH की एक रिपोर्ट बताती है कि अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से पूरी नींद लेते हैं, तो आप हमेशा हेल्दी और एक्टिव रह सकते है.

How much sleep is necessary for adults - Photo Gallery
3/7

बड़ों के लिए कितनी नींद जरूरी है? (How much sleep is necessary for adults?)

NIH की रिपोर्ट बताती है कि बड़ों को रोज़ 7 से 9 घंटे सोना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति 7 घंटे से कम सोता है, तो उसे समय के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं, जैसे कमज़ोर इम्यूनिटी, वज़न बढ़ना, और दिल की बीमारी या डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

How much sleep is necessary for adults - Photo Gallery
4/7

कितने घंटे सोना चाहिए? (How many hours should one sleep?)

इसलिए बड़ों को रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है. इससे शरीर को रिकवर होने में मदद मिलती है.

How much sleep do children need - Photo Gallery
5/7

बच्चों को कितनी नींद की जरूरत होती है? (How much sleep do children need?)

बच्चों के लिए नींद और भी जरूरी है, क्योंकि इस समय उनके शरीर और दिमाग का विकास तेज़ी से होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, 0 से 4 महीने की उम्र के नवजात बच्चों का नींद का पैटर्न नॉर्मल नहीं होता है. इसलिए उनके लिए कुछ तय घंटे तय नहीं किए जा सकता है.

How long is it right to sleep - Photo Gallery
6/7

कितने देर सोना सही? (How long is it right to sleep?)

4 महीने से 1 साल की उम्र के बच्चों को रोज़ाना 12 से 16 घंटे की नींद की जरूरत होती है. वहीं 1 से 2 साल की उम्र के बच्चों को रोज़ाना 11 से 14 घंटे सोना चाहिए.

How long is it right to sleep - Photo Gallery
7/7

कितने देर सोना सही? (How long is it right to sleep?)

3 से 5 साल की उम्र के बच्चों को रोज़ाना 10 से 13 घंटे की नींद की जरूरत होती है. 6 से 12 साल के बच्चों को 9 से 12 घंटे सोना चाहिए. 13 से 18 साल के टीनएजर्स के लिए 8 से 10 घंटे की नींद सबसे अच्छी मानी जाती है.