Noida Metro: अब मिलेगा नोएडा वालो को आराम! CM Yogi ने दी बड़ी सौगात, परी चौक से बॉटनिकल गार्डन तक चलेगी मेट्रो
Noida Metro: नोएडा वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की खबर है. दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लाखों यात्रियों को काफी खास सुविधा मिलने जा रही है. बता दें कि परी चौक से बॉटनिकल गार्डन तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी देने का काम तेज़ हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिया है कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन के इस ज़रूरी एक्सटेंशन को प्राथमिकता दी है.
मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी
बता दें कि नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को मंजूरी मिल गई है. वहीं ये बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 के बीच होगी.
कितना लगेगा टाइम
साथ ही आपको बता दें कि 11.6 किमी लंबी रेल लाइन में 2254 करोड़ की लागत आएगी. वहीँ ये रुट 4 साल में बनकर तैयार होगा.
यात्रियों को बड़ा फायदा
यह मेट्रो प्रोजेक्ट न सिर्फ़ सफ़र को आसान बनाएगा बल्कि पूरे इलाके के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा. बेहतर कनेक्टिविटी से इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा, नई नौकरियाँ बनेंगी और रियल एस्टेट एक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.
लोगों को उठानी पड़ती है दुविधा
अभी, एक्वा लाइन के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सेक्टर 51 या सेक्टर 52 पर मेट्रो बदलनी पड़ती है. नई लाइन पूरी होने के बाद, बॉटनिकल गार्डन पर सीधा इंटरचेंज होगा.
समय की होगी बचत
इससे रोजाना सफर करने वालों का 20 से 30 मिनट तक का समय बचेगा. साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा.
बनेंगे 8 स्टेशन
यह पूरी तरह एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिस पर आठ नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा के परी चौक, नॉलेज पार्क और आसपास के इलाकों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन से सीधा इंटरचेंज मिल जाएगा.