Neeti Mohan on Motherhood: प्रेग्नेंसी वेट गेन पर खुलकर बोलीं नीति मोहन, सिंगर ने खुद शेयर किया मदरहुड का इमोशनल सफर
Neeti Mohan: अपनी शानदार गायिकी से खुद को फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में अपनी पहचान बनाने वाली नीति मोहन की किसी पहचान की कोई जरुरत नहीं है. सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह कई सुपरहिट फिल्मों के गाने भी गा चुकी हैं. जो लोगों की जुबां पर आज भी छाए रहते हैं. सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सूर्खियों मेंरहती हैं. बॉलीवुड की सुपरहिट प्लेबैक सिंगर नीति मोहन बैंग बैंग और नैनोवाले ने जैसे पॉपुलर गानों के लिए मशहूर हैं. हाल ही में सिंगर ने अपने काम, डिसिप्लिन, छोटी-छोटी कुर्बानियों और मदरहुड , प्रेग्नेंसी और मेंटल हेल्थ को इंपॉर्टेंस देने पर खुलकर बात की.
प्रोफेशन और माइंडसेट पर क्या बोलीं सिंगर?
नीति ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि - प्रोफेशन के लिए एक खास लाइफस्टाइल की जरूरत होती है. एक सिंगर होने के लिए डिसिप्लिन, बहुत प्रैक्टिस और अपने काम पर लगातार काम करते रहने की काफी जरुरत होती हैं. मैं जितना ऐसा करतीं मुझे मजा आता है. मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है.
आइसक्रीम और ठंडे ड्रिंक्स क्यों छोड़ी?
आइसक्रीम और ठंडे ड्रिंक्स छोड़ने पर नीति ने कहा कि - मैं यह सब चीजें नहीं खाती हूं. क्योंकि मुझे यह सब सूट नहीं करता है. लेकिन साल में एक बार जब मेरा सच में मन करता है और मुझे पता होता है कि अगले दिन गाना नहीं है, तो मैं आइसक्रीम खा लेती हूं. फिर अगर मैं बीमार पड़ जाती हूं, तो ठीक रहता है.
उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर रहना कैसे सीखा?
इस सवाल के जवाब पर नीति ने कहा कि - जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तो सब कुछ बहुत ज्यादा बड़ा लगता था. समय के साथ मैंने सीखा कि उन उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं है. आपको खुद पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होने देना है. आपको बस फोकस्ड रहना है और काम करते रहने की जरूरत है.
मदरहुड पर क्या बोलीं नीति?
मां बनने के बाद की जिंदगी और शेड्यूल को बैलेंस करने के बारे में सिंगर ने कहा कि- मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. आप अपना खुद का एक अलग वर्जन बन जाती हैं. पहले मैं केवल एक इंसान थी. मुझे याद भी नहीं कि पहले कैसा था. अब, अगर मेरा बेटा आसपास नहीं होता, तो लगता है मेरे शरीर का कोई हिस्सा गायब है.
वज़न बढ़ना उन्हें ठीक क्यों लगा?
नीती ने कहा कि प्रेग्नेंसी के समय मेरा वजन थोड़ा बढ़ा था. लेकिन यह ठीक था. मैंने प्रेग्नेंसी और डिलीवरी का सच में मज़ा लिया. सबकुछ बहुत आसान था. कोविड के दौरान भी ऐसा ही था. लेकिन कुल मिलाकर मुझे लगता है कि औरतें मां बनने के लिए ही बनी है. यह एक खास तोहफा है.
हेल्थ और परफॉर्मेंस के लिए जरुरी बात
नीति मोहन ने आगे कहा कि - मैं उठती हूं और सबसे पहले वर्कआउट करती हूं. क्योंकि वह मेरे लिए बहुत जरूरी है. फिर मैं चाहे कितनी भी देर सोई हूं. उसके बाद मैं रियाज करती हूं.
नीति मोहन का करियर
नीति मोहन ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए हैं. उनकी खूबसूरत और मदहोश करने वाली आवाज ने इन गानों में और रस घोल दिया है. फिल्म 'जब तक है जान ' के 'जिया रे' और