• Home>
  • Gallery»
  • मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी

Salman Khan And Katrina Kaif: सलमान खान और कटरीना कैफ ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं. रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने दोनों की डेटिंग लाइफ का प्यारा से किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह सलमान ने नाराज कटरीना को मनाया था.  

By: Preeti Rajput | Published: February 2, 2026 1:41:15 PM IST

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
1/7

सलमान खान और कटरीना कैफ की डेटिंग

दोनों करीब साल तक दोनों रिलेशन में रहे. लेकिन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का प्यारा सा रिश्ता है. दोनों ने ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
2/7

सलमान खान और कटरीना कैफ

ऑलिव बार एंड किचन के संस्थापक और रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में बेहद प्यारा सी बात का खुलासा किया है. जिसे सुन हर कोई अपना दिन हार बैठेगा. एडी ने शेयर किया वह किस्सा शेयर किया जब सलमान खान उस समय अपनी गर्लफ्रेंड कटरीना को मनाने का प्रयास कर रहे थे.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
3/7

एडी सिंह ने किया खुलासा

आउटलुक ट्रैवलर संग बातचीत के दौरान एडी सिंह ने बताया कि किस तरह सलमान और कटरीना का रोमांस उनके रेस्टोरेंट 'ऑलिव' में परवान चढ़ा था. उन्होंने एक रात का जिक्र करते हुए कहा कि कटरीना अपने दोस्तों के साथ आई थी. वह बाहर मेन टेबल पर बैठ गईं. वहीं सलमान अपने भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ बार में शराब पी रहे थे. दोनों के बीच उस समय झगड़ा चल रहा था.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
4/7

सलमान ने किया कटरीना के लिए डांस

सलमान ने मौके को देखते हुए अपने मुंह में गुलाब रखा और कटरीना के टेबल की तरफ आगे बढ़े, साथ ही हल्का सा डांस किया. उन्होंने बाथरूम की तरफ जाते हुए भी ऐसा किया और फिर वापस आए. जाहिर है कि कटरीना भी यह देख कर अपनी मुस्कान नहीं रोक पाई. फिर दोनों का झगड़ा खत्म हो गया.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
5/7

सलमान खान के साथ फिल्में

सलमान खान और कटरीना कैफ एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों साथ में टाइगर 3, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, और मैंने प्यार क्यों किया जैसी कई फिल्मों में काम किया. दोनों ब्रेकअप के बाद भी एक साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
6/7

रणबीर कपूर को भी किया डेट

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर को भी डेट किया था. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया.

मुंह में गुलाब, सामने कटरीना और नशे में डूबे सलमान खान, रेस्टोरेंट मालिक ने सालों बाद बताई उस रोमांटिक रात की कहानी - Photo Gallery
7/7

सलमान खान और कटरीना कैफ की लाइफ

कटरीना की शादी विक्की कौशल से हुई है. दिसंबर 2021 में राजस्थान में दोनों ने शादी कर ली थी. लेकिन सलमान खान अभी भी INDIA'S Most Eligible Bachelor हैं. उनकी शादी का इंतजार उनके फैंस सालों से कर रहे हैं.