Most Dangerous Cobra In India: भारत में पाया जाने वाला सबसे जहरीला सांप, एक डंक से ले सकता है जान
भारत में सांपों की एक विस्तृत आबादी पाई जाती है, जिनमें कई विषैली प्रजातियां भी शामिल है भारत में सांपों के काटने की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है, वहीं भारत में एक ओर सांपों का आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व भी है जो भगवान शिव से जोड़ा जाता है आईए जानते हैं आज भारत के कुछ प्रमुख खतरनाक सांपों के बारे में..
रसेल वाइपर
अक्सर रात को देखा जाने वाला यह सांप भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है, यह सांप सामान्य रूप से 6 फीट लंबे होते हैं ,इनका रंग काला या भुरा होता है इनके काटने के 40 मिनट के भीतर इंसान की मौत हो सकती है।
क्रेट
भारतीय क्रेट या कॉमन क्रेट के नाम पर जाना जाने वाला यह सांप बहुत ही विषैला होता है, इसकी दुनिया में कुल 12 प्रजातियां हैं यह तीन फीट लंबा होता है और इसके शरीर पर सफेद सफेद धारियां पाई जाती हैं।
किंग कोबरा
दुनिया के सबसे जहरीला सांपों में से एक किंग कोबरा जिसकी लंबाई सामान्य 18 फीट तक होती है यह घने जंगलों व ठंडे स्थान पर पाया जाता है व यह मांसाहारी होता है।
नाजा नाग
भारतीय कोबरा के नाम से मशहुर यह सांप दुनिया की सबसे खतरनाक सांपों में से एक है ,इसके काटने से 2 घंटे के भीतर इंसान की मौत हो सकती है इन सांपों की लंबाई अधिकांश का 6 फीट तक होती है।
सॉ स्केलड वाइपर
दुनिया के सबसे विशाल सांपों में से एक इसे छोटा भारतीय वाइपर भी कहा जाता है यह अक्सर रेतीले इलाकों चट्टानों या झाड़ियां में पाए जाते हैं यह सांप दो फिट तक लंबे होते हैं।
मालाबार पिट वाइपर
भारतीय पश्चिमी घाटी में पाए जाने वाला या एक जहरीला सांप है यह गर्म स्थानों और जंगलों में पाया जाता है यह सांप रात में ज्यादातर दिखाई देता है।
बांस पिट वाईपर
एक जहरीला सांप है इसकी सामान्य लंबाई 3 फीट तक होती है यह वृक्षों और झाड़ियां में पाया जाता है ,इसके काटने के इंसान की मौत भी हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.