Aaj Ka Love Rashifal 13 February: किस डे पर किन 8 राशियों के लव कपल डूबेंगे रोमांस में, किसकी शादी होगी तय; पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Friday 13 February 2026: रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने के लिए ये समय अनुकूल है. लव लाइफ के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. सिंगल किसी खास से बातचीत और समय बिताएंगे. आपके रिश्ते को मजबूत करेगा. दिल की बातें शुक्रवार को आपकी लव लाइफ में बदलाव ला सकती हैं. शु्क्रवार (13 फरवरी, 2026) को किस डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
आप अपने पार्टनर के साथ खुद को बहुत सहज महसूस करेंगे. आपके मन की बात अपने पार्टनर को बोल सकते हैं. लव कपल के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. लव कपल भविष्य को लेकर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आपका पार्टनर अपने व्यवहार से आपको आकर्षित करेगा. इसके बाद पार्टनर के साथ पूरा दिन अच्छा बीतेगा. गुरुवार को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने और शॉपिंग का प्लान बन सकता है. पार्टनर आपसे अपने लाइफ के बारे में कोई बात कर सकता है.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जातकों का शुक्रवार को रोमांटिक मूड रहेगा. लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. सिंगल को मनचाहा साथी आगे बढ़कर प्रपोज करेगा.
कर्क लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने पार्टनर का ख्याल रखें. आपकी फैमिली के लोग आप दोनों के संबंध को लेकर आप दोनों से दूरियां बना सकते हैं, लेकिन आप हालात सामान्य कर सकते हैं. मुलाकात के दौरान पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें. शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर सकते हैं.
सिंह लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर होगा. सिंगल की लाइफ में ढेरों खुशियों का आगमन होगा.लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है. इसके साथ ही सरप्राइज प्लान कर सकते हैं.
कन्या लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं. इस दौरान आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है. उसे मनाने के लिए कहीं बाहर लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं. शॉपिंग करना और उनकी इच्छाओं को पूरा करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा.
तुला लव राशिफल
पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म करनी होगी. अच्छा होगा आप भी पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाएं. अपने साथी के साथ आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. बातचीत और साथ रहने पर दोनों के बीच में चल रही दूरी खत्म होगी. आपका पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे सॉरी बोल सकता है.
वृश्चिक लव राशिफल
परिवार में कोई व्यक्ति लव कपल/शादीशुदा कपल के बीच में विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपका संबंध बिगड़े. ऐसे में सावधान रहें. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझा लें. लव पार्टनर के बीच में कुछ मिस स्टैंडिंग दिखाई देगी. कुछ बातों को लेकर आप दोनों में तकरार बढ़ सकती है.
धनु लव राशिफल
शुक्रवार लव लाइफ बहुत खूबसूरत रहने वाली है.शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा. सिंगल जातकों के लिए दिन शुभ है. नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. पार्टनर के साथ कभी खुशी कभी गम वाली स्थिती पैदा हो सकती है. ईर्ष्या या संदेह से बचें. विश्वास बनाए रखें, तभी रिश्ता मजबूत होगा.
मकर लव राशिफल
शुक्रवार को लाइफ पार्टनर का भरपूर प्यार आपको मिलेगा. घर से बाहर घूमने-फिरने और मुलाकात के दौरान आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ अपने मन की बातों को शेयर करेगा. परिवार के लोग लव पार्टनर के साथ संबंध के विरोध में जा सकते हैं. इस दौरान आपका साथी आपका भरपूर साथ निभाएगा.
कुंभ लव राशिफल
हाल ही में जिनकी शादी हुई है वह अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपके साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. पति अपनी पत्नी के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं.
मीन लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. सिंगल अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. आपका लव पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा. आप जिस बात को अपने साथी के साथ शेयर करना चाहते हैं. वह आज आप शेयर कर सकते हैं। समय अनुकूल है. आपका साथी आपकी बात में सहमति देगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.