• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 12 February: हग डे पर किन 4 राशियों के लव पार्टनर के बीच होगी अनबन, सिंगल्स को कौन बोलेगा I LOVE YOU, पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 12 February: हग डे पर किन 4 राशियों के लव पार्टनर के बीच होगी अनबन, सिंगल्स को कौन बोलेगा I LOVE YOU, पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Love Horoscope Today| Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Thursday 12 February 2026: वैलेंटाइन वीक के छठे दिन (12 फरवरी, 2026) हग डे मनाया जाएगा. इस दिन करीबी/लव पार्टनर को गले लगाकर अपनी भावनाओं को जाहिर किया जाता है. दुनियाभर में इसे हग डे के रूप में मनाते हैं.  लव राशिफल के लिहाज से गुरुवार (12 फरवरी, 2026) का दिन 8 राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. कुछ राशि के जातकों के लव पार्टनर्स के बीच अनबन होगी. गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को हग डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: February 11, 2026 4:11:07 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपको आपके लव पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा.गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी वह बातें शेयर कर सकता है. सिंगल के लिए दिन अच्छा रहेगा. वह अपने पसंदीदा दोस्त को आई लव यू बोल सकता है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

पुरानी गलतियों और अनबन के लिए आपका लव पार्टनर आपसे माफी मांग सकता है. दरअसल, बहुत समय से आपसे नाराज चल रहे पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा. यही वजह है कि उनके व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी. सिंगल की शादी के लिए रिश्ते गुरुवार से आने लगेंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि से जुड़े लव कपल मुश्किल दौर में हैं. आपका पार्टनर किसी दूसरे के कहने पर आपके ऊपर शक कर सकता है. इसका पता चलने पर लव कपल आपस में उलझेंगे. इसके चलते मतभेद बढ़ सकते हैं. अपने साथी से बैठकर बात करें, वरना नौबत ब्रेकअप तक आ सकती है.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

गुरुवार का दिन लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा बीतने वाला है. लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है. इसे आप एक्सेप्ट करेंगे. गुरुवार को आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा. साथ ही आपके मन में चल रही बात स्वीकार भी करेगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर किन्हीं बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है. अच्छा होगा पार्टनर के साथ समय बिताएं. उनकी नाराजगी आज उनके चेहरे पर आप आप देख सकते हैं. ऐसे में उन्हें गिफ्ट भी दे सकते हैं. उनके मन की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करें, जिससे आपके रिश्ते अच्छे रहें.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के किन्हीं व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है. गुरुवार को सोच समझकर डिसीजन लें. गुरुवार को आपका लव पार्टनर आपसे आपके परिवार के बारे में डिसीजन लेने को मजबूर कर सकता है. इसके चलते आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों का लव पार्टनर गुस्सा हो सकता है. लव पार्टनर की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं. थोड़ा अपना नजरिया बदलें और कुछ बातों को संबंधों को बनाए रखने के लिए इग्नोर करें. वरना रिश्ते में दिक्कतें आनी शुरू हो जाएंगीं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपको पार्टनर का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा. ध्यान रखें कि स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका पार्टनर कुछ दिन से मानसिक तनाव में चल रहा है. अपने साथी का स्वास्थ्य का ख्याल रखें. उनके साथ कहीं बाहर जाएं. इससे कारण उनका मन लगेगा. इससे आपका लगाव भी नजर आएगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को धनु राशि के जातकों को कोई बड़ा और अहम निर्णय लेना पड़ सकता है. लव पार्टनर के मन में कुछ दुविधा चल रही है तो आप आपसे शेयर कर सकते हैं. गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. सिंगल की लाइफ में लव की एंट्री होने वाली है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं, जिससे उनका मन खुश हो. लव पार्टनर को मनाने के लिए गुरुवार को कोई गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें. ध्यान रखें कि उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा, अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं. शाम तक वह मान जाएगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा पहले अपने साथी के बारे में अच्छे से विचार करें, नहीं तो आपकी लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, गुरुवार को आपका पार्टनर आपके लिए कोई बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है.  आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपको परेशान कर सकता है. रिश्ते में पारदर्शिता जरूरी है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मौसम के हिसाब से बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है. प्रेम-प्रसंग के लिए भी यह समय अच्छा है. आपका पार्टनर भावनात्मक तौर से कुछ परेशान हो सकता है. आप उनकी स्थिति को समझने का प्रयास करें. समय बिताने और बातचीत करने से माहौल ठीक होगा. 
---------------------------

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.