• Home>
  • Gallery»
  • रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़

Taj Mahal: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को उसकी खूबसूरती और सफेद बेदाग संगमरमर के लिए जाना जाता है. भारत में सभी ऐतिहासिक इमारतों को रात में रंग बिरंगी खूबसूरत लाइटों से जगमगाया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ताजमहल रात के समय अंधेरे में डूबा हुआ होता है. यह कोई संयोग नहीं बल्कि सोच समझकर यह फैसला लिया गया है. आगरा की यमुना किनारे खड़ी यह सफेद इमारत लाइटों से नहीं जगमगाती है. 

By: Preeti Rajput | Last Updated: March 13, 2026 4:17:36 PM IST

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
1/7

अंधेरे में ताजमहल

ताजमहल को रात में रोशनी नहीं होती है. इसका मुख्य और वैज्ञानिक कारण इसका सफेद संगमरमर है. सफेद संगमरमर रोशनी को तेजी से रिफ्लेक्ट करता है. अगर रात में लाइट जलाई जाएगी, तो कीड़े मकोड़े रोशनी की तरफ खींचे चले आएंगे.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
2/7

रात को नहीं जलती लाइटें

यमुना नदी के किनारे होने के कारण कीटों की भरमार रहती है. ये कीड़े ताजमहल की दीवारों पर एसिडिक कचरा छोड़ देते हैं. जिससे सफेद संगमरमर पर धब्बे पड़ जाते हैं. इसलिए लाइट नहीं जलाई जाती.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
3/7

1997 की ऐतिहासिक रात

साल 1997 में प्रसिद्ध पियानो वादक यानी यन्नी के कॉन्सर्ट के दौरान ताजमहल रात के समय लाइटों से जगमगाया था. लेकिन उस रात ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की आंखें खोल दी.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
4/7

क्या है इसके पीछे का कारण?

अगली सुबह ताजमहल की दीवारों पर कीड़े चिपके मिले और दाग दिखाई देने लगे. जिसके कारण विशेषज्ञों की सलाह पर एएसआई ने फैसला लिया कि कभी भी ताजमहल पर लाइटें नहीं लगाई जाएगी.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
5/7

सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला

कीड़ों के अलावा, ताजमहल पर लाइट न होने का एक और बड़ा कारण है. दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ताजमहल को लड़ाकू विमानों से बचाने के लिए काले कपड़ों से ढका गया था.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
6/7

ताज की सफेद रोशनी

दरअसल, रात में तेज रोशनी ताज को मीलों दूर से एक टारगेट बना सकती है. सामरिक दृष्टिकोण से भी ताज में लाइट न रखना बेहतर माना जाता है. ताकी रात के समय कोई हवाई हमले में इसे टारगेट न बना सके.

रात को अंधेरे में डूबा रहता है ताज महल, क्यों नहीं है लाइट जलाने की इजाजत? जानें इसके पीछे का असली राज़ - Photo Gallery
7/7

प्रदूषण और पर्यावरण

ताजमहल को अंधेरे में रखने का एक और कारण है. दरअसल, ताज को इस तरह से बनाया गया है कि वह रात की चांदनी में खूब चमकता है. कृत्रिम रोशनी पत्थर की प्राकृतिक आभा को फीका कर देती है. सूप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) में प्रदूषण के स्तर को कम रखने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं.