अब बच्चे इंस्टाग्राम पर नहीं देख पाएंगे गलत कंटेंट! Meta का नया सिक्योरिटी अपडेट
Meta Parental Control Features: इंस्टाग्राम ने किशोर यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. Meta के इस कदम का मकसद प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाना और उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाना है.
Teen सेफ्टी पर बड़ा कदम
Instagram ने किशोर यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. Meta के इस कदम का मकसद प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाना और उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाना है.
13+ नियमों जैसा कंटेंट
अब Teens को वही कंटेंट दिखेगा जो 13+ उम्र की फिल्मों के स्तर के अनुरूप हो. प्लेटफॉर्म अपने आप ऐसे पोस्ट, वीडियो और अकाउंट्स को सीमित करेगा जो उनकी उम्र के लिए उचित नहीं हैं. यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से लागू रहेगी.
सेटिंग्स पर कड़ा नियंत्रण
नई व्यवस्था के तहत Teens खुद इन सुरक्षा सेटिंग्स को बंद नहीं कर पाएंगे. अगर वे बदलाव करना चाहेंगे तो इसके लिए उन्हें माता-पिता की अनुमति लेनी होगी, जिससे सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी.
पेरेंट्स को ज्यादा ताकत
Meta ने पेरेंट्स के लिए “Limited Content” नाम का नया फीचर पेश किया है. इसके जरिए माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि उनके बच्चों को कितना और किस तरह का कंटेंट दिखाया जाए.
संवेदनशील कंटेंट पर सख्ती
Instagram अब गाली-गलौज, खतरनाक स्टंट, गलत व्यवहार, शराब, ड्रग्स और डरावने विजुअल्स जैसे कंटेंट को Teens के लिए कम या पूरी तरह ब्लॉक करेगा. इससे प्लेटफॉर्म पर जोखिम भरे कंटेंट की पहुंच घटेगी.
सर्च और अकाउंट कंट्रोल
अब Teens संवेदनशील शब्दों को सर्च नहीं कर पाएंगे, यहां तक कि गलत स्पेलिंग डालने पर भी ऐसे रिजल्ट नहीं दिखेंगे. साथ ही, अनुचित कंटेंट शेयर करने वाले अकाउंट्स को फॉलो करना या उनका कंटेंट देखना भी सीमित होगा.
AI से स्मार्ट मॉनिटरिंग
Instagram एडवांस AI तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है, जो अनुचित कंटेंट को जल्दी पहचानकर फिल्टर करेगा. AI यह भी सुनिश्चित करेगा कि Teens को मिलने वाले सुझाव और जवाब सुरक्षित हों.
सुरक्षित डिजिटल माहौल
कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य Teens को सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण देना और पेरेंट्स को ज्यादा भरोसा और नियंत्रण प्रदान करना है.