• Home>
  • Gallery»
  • Indian Railway: अब होली पर घर जाना होगा और भी आसान! रेलवे ने बढ़ाईं ट्रेनें; यहां जानें रूट और टाइमिंग

Indian Railway: अब होली पर घर जाना होगा और भी आसान! रेलवे ने बढ़ाईं ट्रेनें; यहां जानें रूट और टाइमिंग

Holi Special Trains: होली का त्यौहार बेहद नजदीक है. ऐसे में सैकड़ों लोग अपने घर से दूर रहकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते हैं या पढ़ाई करने आते हैं. ऐसे में त्योहारों के मौसम में ही उन्हें घर जाना होता है. जिसके चलते हर साल रेलवे होली के लिए एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाता है, लेकिन इस बार भीड़ को संभालने के लिए कई ज़रूरी रूट जोड़े गए हैं. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के CPRO सरस्वती चंद्र के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को संभालने के लिए चलाई जा रही हैं. हमले से पहले का वीडियो वायरल. हर साल रेलवे होली के लिए एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाता है, लेकिन इस बार भीड़ को संभालने के लिए कई ज़रूरी रूट जोड़े गए हैं. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के CPRO सरस्वती चंद्र के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को संभालने के लिए चलाई जा रही हैं.


By: Heena Khan | Published: February 28, 2026 8:59:10 AM IST

train - Photo Gallery
1/6

लालकुआं–कोलकाता स्पेशल (05060/05059)

5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को लालकुआं और कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलेगी.
05060 लालकुआं–कोलकाता स्पेशल: लालकुआं से 13:35 बजे निकलेगी, अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
05059 कोलकाता–लालकुआं स्पेशल: 7 मार्च से 28 मार्च तक हर शनिवार सुबह 5:00 बजे कोलकाता से निकलेगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी.
यह ट्रेन गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Train Delay Refund - Photo Gallery
2/6

सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05506/05505)

05506 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट: 6 मार्च से 15 मार्च तक, यह मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 1:20 बजे सहरसा से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.
05505 पूर्णिया कोर्ट–सहरसा: 9 मार्च से 17 मार्च तक, यह सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 1:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे सहरसा पहुंचेगी.
यह ट्रेन दौराम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी स्टेशनों पर रुकेगी..

Train Delay Refund - Photo Gallery
3/6

सोगरिया–दानापुर होली स्पेशल (09803/09804)

09803 सोगरिया–दानापुर: 1 मार्च को रात 11:10 बजे सोगरिया से निकलेगी और अगले दिन रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
09804 दानापुर–सोगरिया: 3 मार्च को सुबह 1:15 बजे दानापुर से निकलेगी और अगले दिन सुबह 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए ज़रूरी है जो अचानक ट्रिप प्लान करते हैं.

Train Delay Refund - Photo Gallery
4/6

डानकुनी–पटना स्पेशल (03035/03036)

03035 डानकुनी–पटना: 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 12:30 बजे निकलेगी, और दोपहर 2:45 बजे पटना पहुंचेगी.
03036 पटना–डानकुनी: 27 मार्च और 4 मार्च को पटना से शाम 16:15 बजे निकलेगी, और अगले दिन सुबह 7:00 बजे दानकुनी पहुंचेगी.
यह ट्रेन कोलकाता और पटना के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बेहतर ऑप्शन होगी.

Train Delay Refund - Photo Gallery
5/6

होली स्पेशल ट्रेनें क्यों ज़रूरी?

त्योहारों के दौरान कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, जिससे कई लोगों को अपनी यात्रा टालनी पड़ती है. लेकिन ऐसे में स्पेशल ट्रेनें: ज़्यादा सीटें देती हैं, भीड़ का दबाव कम करती हैं और समय पर घर पहुंचना आसान बनाती हैं

Train Delay Refund - Photo Gallery
6/6

यात्री इन बातों का रखें खास ख्याल

टिकट बुक करने से पहले ट्रेन नंबर और तारीख ज़रूर देख लें.
भीड़ से बचने के लिए स्टेशन पर समय पर पहुँचें.
टिकट सिर्फ़ ऑफिशियल वेबसाइट या ऑथराइज़्ड काउंटर से ही खरीदें.