भारत के किस राज्य में LPG सिलेंडर की होती है ज्यादा खपत?
LPG Cylinder: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष की खबरों के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ गई है. घरेलू उपभोक्ता ये जानने के लिए बेचैन हैं कि कहीं रसोई गैस की कमी तो नहीं होगी. सरकार ने साफ किया है कि घरेलू आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है.
भारत में एलपीजी उपभोक्ताओं की स्थिति
01 जनवरी 2021 तक भारत में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 28.90 करोड़ थी. इसके अलावा, 70.75 लाख उपभोक्ता PNG का उपयोग कर रहे थे. आज राष्ट्रीय एलपीजी कवरेज 99.5% है, यानी लगभग हर घर तक गैस पहुंच रही है.
एलपीजी खपत के मेन राज्य
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और केरल एलपीजी की उच्च खपत वाले राज्य हैं. इन राज्यों में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपयोग के लिए सिलेंडर की मांग ज्यादा है.
उत्तर प्रदेश में एलपीजी खपत
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता है. लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर और गाजियाबाद जैसे जिले प्रमुख उपभोक्ता केंद्र हैं.
जिलों के उपभोक्ता आंकड़े
लखनऊ में लगभग 15 लाख, प्रयागराज में 14 लाख, आगरा में 12 लाख, गोरखपुर और गाजियाबाद में लगभग 12 लाख उपभोक्ता हैं. इन पांच जिलों में कुल 65 लाख उपभोक्ता हैं.
एलपीजी आपूर्ति की स्थिति
राज्य में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है. तेल विपणन कंपनियों और जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण सुचारू रूप से जारी है.
वितरण नेटवर्क
उत्तर प्रदेश में लगभग 4,145 एलपीजी वितरक कार्यरत हैं. अकेले लखनऊ में 116 वितरक हैं. PNG कनेक्शन भी 20.25 लाख के आसपास हैं. ये सुनिश्चित करता है कि घरेलू और व्यावसायिक खपत पूरी तरह से पूरी हो.
भविष्य की तैयारी
सरकार लगातार आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी कर रही है. अंतरराष्ट्रीय तनाव और तेल मार्गों पर असर होने की स्थिति में भी पर्याप्त स्टॉक और वितरण योजनाएं तैयार हैं. उपभोक्ताओं को अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.