• Home>
  • Gallery»
  • Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय

Hair problems: आजकल कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह खराब खानपान, बढ़ता तनाव, नींद की कमी और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है. जानिए ऐसे असरदार तरीके जो आपके बालों को लंबे समय तक काला और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेंगे.

By: Ranjana Sharma | Published: April 11, 2026 12:34:03 PM IST

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
1/8

क्यों सफेद होते हैं बाल?

बालों का रंग मेलेनिन नामक पिगमेंट से तय होता है. उम्र, तनाव, खराब खानपान और आनुवंशिक कारणों से मेलेनिन कम होने लगता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
2/8

संतुलित आहार है सबसे जरूरी

बालों को काला और स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 और जिंक से भरपूर आहार लें. हरी सब्जियां, दालें, अंडा और सूखे मेवे फायदेमंद होते हैं.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
3/8

विटामिन बी12 की कमी न होने दें

विटामिन बी12 की कमी बालों के जल्दी सफेद होने का बड़ा कारण है. दूध, दही, पनीर और अंडे का सेवन इसे संतुलित रखने में मदद करता है.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
4/8

तनाव को करें नियंत्रित

अधिक तनाव बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है. योग, ध्यान और नियमित व्यायाम से तनाव कम किया जा सकता है.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
5/8

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी

बार-बार हेयर कलर, जेल और केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है. इससे बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
6/8

तेल से करें नियमित मालिश

नारियल तेल, आंवला तेल या बादाम तेल से सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
7/8

आंवला और करी पत्ता का उपयोग

आंवला और करी पत्ता बालों के लिए प्राकृतिक टॉनिक माने जाते हैं. इनका सेवन या तेल के रूप में उपयोग बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है.

Hair problems: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? सही देखभाल से रोकें सफेदी,अपनाएं ये आसान उपाय - Photo Gallery
8/8

नियमित देखभाल है जरूरी

बालों की सफाई, पोषण और सही देखभाल से सफेद बालों की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. नियमित रूप से बालों की देखभाल करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.