• Home>
  • Gallery»
  • AC Cleaning Tips: गर्मी आने से पहले AC का कर लें ये काम, वरना पसीने में होंगे पागल

AC Cleaning Tips: गर्मी आने से पहले AC का कर लें ये काम, वरना पसीने में होंगे पागल

AC Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आते ही हम सभी अपने घरों को ठंडा और आरामदायक बनाने की तैयारी में लग जाते हैं. कई महीनों बाद एसी चालू करने से पहले कुछ जरूरी जांच करना बेहद जरूरी है. बिना तैयारी के एसी चलाने से कूलिंग कम हो सकती है, बिजली बिल बढ़ सकता है या मशीन खराब भी हो सकती है. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले इन आसान लेकिन अहम बातों का ध्यान रखें.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 25, 2026 6:56:17 PM IST

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
1/7

एसी फिल्टर साफ या बदलें

एसी के फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है. गंदे फिल्टर से कूलिंग कम होती है और बिजली बिल बढ़ता है. फिल्टर निकालकर पानी से धोएं, अच्छी तरह सुखाकर लगाएं. खराब होने पर बदल दें.

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
2/7

आउटडोर यूनिट की सफाई करें

बाहर लगी यूनिट में पत्ते, धूल या कचरा जमा हो सकता है. एयरफ्लो रुकने से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है. आसपास रखी चीजें हटाएं और जगह खुली रखें.

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
3/7

वायरिंग और पावर कनेक्शन चेक करें

प्लग, तार और स्टेबलाइजर को ध्यान से देखें. ढीले या कटे तार शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं. कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत तकनीशियन बुलाएं.

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
4/7

कूलिंग और थर्मोस्टेट टेस्ट करें

एसी चालू कर कूलिंग जांचें. अजीब आवाज या पानी का रिसाव तो नहीं, ये देखें. थर्मोस्टेट 24°C पर सेट करें ये आराम और बचत दोनों के लिए बेहतर है.

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
5/7

प्रोफेशनल सर्विस बुक करें

साल में एक बार गहरी सफाई करवाना जरूरी है. इससे गैस लेवल, कॉइल, कंप्रेसर और ड्रेनेज पाइप की जांच हो जाती है और एसी लंबे समय तक सही चलता है.

AC Cleaning Tips - Photo Gallery
6/7

ड्रेनेज पाइप की जांच करें

ड्रेनेज पाइप जाम होने पर पानी रिस सकता है. पाइप साफ और खुला है या नहीं, ये चेक करें ताकि नमी या सीलन की समस्या न हो.

AC Cleaning Tips: गर्मी आने से पहले AC का कर लें ये काम, वरना पसीने में होंगे पागल - Photo Gallery
7/7

रिमोट और बैटरी जांच लें

एसी रिमोट की बैटरी कमजोर हो सकती है. नई बैटरी लगाकर सभी मोड और फंक्शन सही से काम कर रहे हैं या नहीं, ये देख लें.