• Home>
  • Gallery»
  • Holi 2026: इस होली बाहर से न खरीदे पापड़, घर पर ही बनाएं, जानें इन्हें बनाने का तरीका..!

Holi 2026: इस होली बाहर से न खरीदे पापड़, घर पर ही बनाएं, जानें इन्हें बनाने का तरीका..!

Holi 2026: होली केवल रंगों और उमंग का त्योहार नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा लगता है. उड़द दाल के पापड़ इस त्योहार का खास हिस्सा हैं. इन्हें घर पर तैयार करना आसान है और ये स्नैक्स या चाट में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-


By: sanskritij jaipuria | Published: February 28, 2026 6:22:31 PM IST

holi 2026 - Photo Gallery
1/7

पापड़ के लिए सामग्री

पापड़ बनाने के लिए उड़द दाल का आटा, पापड़ खार, नमक, हींग, काली मिर्च और तेल चाहिए। ये सामग्री पापड़ को स्वाद और क्रंच देती हैं.

holi 2026 - Photo Gallery
2/7

आटा तैयार करना

सभी सामग्री को मिलाकर नरम और टाइट आटा गूंथें. इसे सूती कपड़े से ढककर कुछ घंटों के लिए रख दें ताकि टेक्सचर बढ़िया रहे और पापड़ फटे नहीं.

holi 2026 - Photo Gallery
3/7

लोइयां बनाना

आटे को पुनः गूंथें और तेल लगाकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इसे ढककर रखें ताकि बेलते समय आटा आसानी से काम आए और पापड़ स्मूथ बनें.

holi 2026 - Photo Gallery
4/7

पापड़ बेलना

लोइयों को बेलन या किसी समतल सतह से दबाकर बेलें. पापड़ को फ्लैट और समान आकार में बनाना जरूरी है ताकि तलने पर अच्छे से क्रंच आए.

holi 2026 - Photo Gallery
5/7

पापड़ सुखाना

बेलने के बाद पापड़ों को अलग-अलग रखें और धूप या हवा में पूरी तरह सुखाएं. सूखने के बाद पापड़ लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं.

holi 2026 - Photo Gallery
6/7

स्टोर करना

पूरी तरह सूखने के बाद पापड़ को एयरटाइट कंटेनर में रखें. जरूरत पड़ने पर इन्हें फ्राई या रोस्ट करके तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं.

holi 2026 - Photo Gallery
7/7

स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना

पापड़ को हल्का रोस्ट करें और कटी प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, नींबू और हरे धनिये के साथ स्टफ करें. ये स्नैक्स और चाट में अद्भुत स्वाद देते हैं.