Health Tips: उम्र हो गई है 60 के पार तो अपनी जिंदगी में करें यह बदलाव, जल्दी उठना बेहतर या ज्यादा सोना?
Health Tips: हेल्दी रहने के लिए हमें अपने रूटिन को सही से फॉलो करना बहुत जरूरी है. जानते हैं 60 की उम्र के बाद लोगों का जल्दी उठना या देर तक सोना क्या है सही.
Health Tips
60 के बाद हर किसी को अपने लाइफस्टाइल में कुछ ना कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी होता है. 60 की उम्र के बाद शरीर में बहुत से ऐसे बदलाव आते हैं जिनको हमें अनदेखा नहीं करना चाहिए.
Health Tips
जल्दी उठना और अच्छी नींद लेना दोनों महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जल्दी उठकर सक्रिय रहना यानि एक्टिव रहना ज़्यादा ज़रूरी है, अगर आप सुबह जल्दी यानि 5,6 बजे उठ रहे हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में सैर, योग और व्यायाम शामिल करें.
Health Tips
साथ ही पौष्टिक आहार लें, सामाजिक रूप से सक्रिय रहें और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, टेंशन मुक्ति अपने जीवन को बिताने की कोशिश करें.
Health Tips
साथ ही 60 के पार लोगों के लिए अन्य उम्र के लोगों की तरह पर्याप्त नींद यानि 7-8 घंटे की नींद भी जरूरी है. लेकिन अपने शरीर के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें, अगर आपसे नहीं उठा जा रहा तो अपने शरीर को धक्का ना दें.
Health Tips
बहुत ज्यादा देर तक सोना भी अच्छा नहीं है क्योंकि इससे आपके शरीर में सुस्ती, जोड़ों में दर्द और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.देर से उठने वाले लोगों में तनाव की स्थिति पैदा होने के चांस ज्यादा होते हैं.
Health Tips
साथ ही अगर आप कम नींद लेते हैं तो आपकी याददाश्त कमजोर कर सकता है, मूड खराब कर सकता है और गिरने या दुर्घटना का खतरा बढ़ा सकता है. इसीलिए अपने शरीर को देखें जितनी जरूरत लगे उतनी नींद और फ्रेश रहें.