LPG Gas Saving Tips: गैस बचाने के आसान तरीके, नोट करें टिप्स और पैसे भी बचाएं
Fuel Save Tips | LPG Gas Saving Tips: शहरों में भले ही लोगों के घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग घरेलू गैस (LPG) का ही इस्तेमाल करते हैं. इनमें शहरों के साथ-साथ गांव भी शामिल हैं. ज्यादातर लोगों की यह शिकायत रहती है कि हमारा गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग गैस बचाने के तरीके नहीं जानते हैं. अकई बार लीकेज के चलते भी गैस जल्दी खत्म हो जाती है. यह खतरनाक भी है, ऐसे में इसकी पहले जांच करें. यहां हम बता रहे हैं कि घरेलू गैस का इस्तेमाल करते हुए आप कैसे इसकी बचत कर सकते हैं.
करें प्रेशर कुकर का इस्तेमाल
खाना पकाने के दौरान गैस बचाना चाहते हैं तो प्रेशर कुकर में भोजन पकाएं. इससे खाना जल्दी बनेगा और गैस भी कम लगेगी.
बर्तन ढककर पकाएं खाना
अगर आप कढ़ाई में कोई भोजन बना रहे हैं तो ढंककर पकाएं, इससे भी खाना जल्दी बनेगा.
मध्यम आंच जरूरी
खाना हमेशा ही मध्यम आंच पर पकाना चाहिए. ध्यान रखें कि तेज आंच से बर्तन के सिर्फ किनारे गर्म होते हैं, लेकिन खाना जल्दी नहीं पकता. मध्यम आंच पर खाना पकाएंगे तो ईंधन की बचत होगी.
पानी की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी
किचन में घरेलू गैस पर खाना बनाने के दौरान कूकर या कढ़ाई में सीमित मात्रा में ही पानी डालें. अगर आपने ज्यादा पानी डाला तो इसका मतलब है कि उसे उबालने के लिए ज्यादा गैस की ज्यादा जरूर होगी.
पहले से कर ले तैयारी
अक्सर देखा गया है कि खाना पकाने के दौरान लोग सब्जी या फिर तड़के की सामग्री जुटाते हैं. इस दौरान गैस ऑन कर देते हैं. अच्छा तरीका यह है कि सब्जी काटने के अलावा मसाले आदि भी तैयार रखें. कोशिश करें कि गैस चूल्हा जलते समय अनावश्यक न जले.
फ्रिज का खाना ना करें गर्म
फ्रिज से निकाली गई ठंडी चीजों को गर्म ना करें. दूध या सब्जी को सीधे गैस पर गर्म न करने के बजाय उन्हें थोड़ी देर के लिए कमरे के तापमान पर आने दें.
लीकेज चेक करें
रेगुलेटर और पाइप की नियमित जांच करें, हल्की सी लीकेज भी बड़ी मात्रा में गैस बर्बाद कर सकती है.