• Home>
  • Gallery»
  • अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ से लेकर ‘लकी द सुपरस्टार’ तक इस हफ्ते OTT पर गरजेगा मनोरंजन का धमाका, देखें लिस्ट

अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ से लेकर ‘लकी द सुपरस्टार’ तक इस हफ्ते OTT पर गरजेगा मनोरंजन का धमाका, देखें लिस्ट

Friday OTT Release: सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों में इस बार नई और दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. कार्तिक आर्यन, अनुराग कश्यप और सनी लियोनी जैसी हस्तियों की फिल्में देखने को मिल रही हैं. जानिए इस वीकएंड कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आपके पिटारे में हैं.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 20, 2026 8:00:39 PM IST

Friday OTT Release - Photo Gallery
1/5

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुई, लेकिन अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. डिजिटल लोगों की पसंद इस बार चुनौती बन सकती है.

Friday OTT Release - Photo Gallery
2/5

कैनेडी

कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिख चुकी ये फिल्म अब जी5 पर उपलब्ध है. राहुल भट्ट और सनी लियोनी के साथ ये ड्रामा भारतीय लोगों तक डायरेक्ट ओटीटी पर पहुंच रहा है. ये फिल्म आज से ओटीटी पर आ गई है.

Friday OTT Release - Photo Gallery
3/5

लकी द सुपरस्टार

एक आवारा कुत्ते लकी की कहानी, जो परेशान परिवार और बच्चों की मदद करता है. जियो हॉटस्टार पर 20 फरवरी यानी आज से उपलब्ध, ये फिल्म कॉमेडी और इमोशन का मिश्रण है.

Friday OTT Release - Photo Gallery
4/5

राक्षस

विजय राघवेंद्र स्टारर ये सीरीज पुलिस वाले की जांच पर आधारित है. मगरमच्छ हमलों और ग्रामीण कहानियों के बीच रहस्य खुलता है. सुहान प्रसाद के निर्देशन में जी5 पर 20 फरवरी से स्ट्रीमिंग.

Friday OTT Release - Photo Gallery
5/5

पावने

तीन कर्मचारियों की कहानी जो एक-दूसरे के लिए सहारा बनते हैं. भावनात्मक और सामाजिक चुनौतियों को पार करने की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 फरवरी से उपलब्ध है.