• Home>
  • Gallery»
  • Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन

Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन

Famous Mughlai Cuisine in India : भारत की खानपान संस्कृति बेहद विविध और समृद्ध है। यहां हर क्षेत्र का अपना अलग स्वाद और पकाने का तरीका देखने को मिलता है। लेकिन अगर हम भारतीय खानों में शाही स्वाद की बात करें, तो उसमें सबसे बड़ा योगदान मुगलों का है। मुगल काल के दौरान कई ऐसे खाना भारत आए जो आज भी लोगों के स्वाद का हिस्सा हैं। खासकर नॉन-वेजिटेरियन डिशेस में उनका असर सबसे ज्यादा दिखता है। मुगलों को रसीले और मसालेदार मांसाहारी खाना पसंद थे। उन्होंने ग्रेवी, दही, सूखे मेवे, केसर और सुगंधित मसालों का इस्तेमाल कर डिशेस को एक शाही अंदाज दिया।


By: Komal Kumari | Published: August 21, 2025 10:39:41 PM IST

chiken briyani - Photo Gallery
1/6

मुगलों की शान बिरयानी

बिरयानी को मुगलों ने भारत में लोकप्रिय बनाया। यह चावल और मांस के साथ पकाई जाने वाली शाही डिश है। इसमें खुशबूदार बासमती चावल, रसदार मांस, दही, मसाले और केसर का इस्तेमाल होता है।

Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन - Photo Gallery
2/6

कबाब शाही दावतों की शान

कबाब मुगलों की सबसे बड़ी देन मानी जाती है। मुगलों ने भारत में सींख कबाब, शामी कबाब, गलौटी कबाब जैसे कई प्रकार पेश किए। ये मसालेदार मांस को ग्रिल या तवे पर सेंककर बनाए जाते हैं। खास बात यह है कि इनका स्वाद रसदार और मुलायम होता है।

Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन - Photo Gallery
3/6

रोगन जोश एक फारसी डिश

रोगन जोश मूल रूप से फारसी डिश है, जिसे मुगलों ने भारत लाकर लोकप्रिय बनाया। यह मटन से बनने वाली करी है, जिसमें लाल मिर्च, दही और मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है। इसका रंग गहरा लाल और स्वाद बेहद शाही होता है।

Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन - Photo Gallery
4/6

मलाईदार ग्रेवी में पकाए जाने वाला स्पेशल आइटम

कोरमा को मुगलों ने बेहद खास अंदाज में बनाया। इसमें मांस को दही, मेवे और सुगंधित मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। कोरमा की ग्रेवी गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट होती है।

Famous Mughlai Cuisine in India : कुछ खांस मुगलई नॉनवेज डिशेज जिनकी खुशबू से ही, आप हो जाएंगे इनके फैन - Photo Gallery
5/6

निहारी एक धीमी आंच पर पकाई जाने वाली डिश है

निहारी एक धीमी आंच पर पकाई जाने वाली डिश है, जिसे अक्सर रातभर पकाया जाता था। यह डिश खासकर सर्दियों में लोकप्रिय थी। निहारी में बीफ या मटन का इस्तेमाल होता है और इसे मसालों के साथ लंबे समय तक पकाया जाता है।

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.