• Home>
  • Gallery»
  • Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य

भारत अपनी समग्र संस्कृति ,विविध परंपराओं और विरासतों के लिए जाना जाता है इस देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग संस्कृतियों हैं और उन पर किए जाने वाले अलग-अलग डांस भी हैं और हर नृत्य का अपना एक अलग महत्व है आज हम जानेंगे भारत के सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य के बारे में..


By: Shivashakti Narayan Singh | Published: July 3, 2025 1:43:23 PM IST

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
1/7

गरबा, गुजरात

यह गुजरात का बहुत लोकप्रिय नृत्य है जो सामान्य रूप से नवरात्रि के दौरान किया जाता है, इस नृत्य में सभी प्रतिभागी एक गोलाकार रूपी घेरा बनाकर डांस करते हैं और ताली बजाते हैं, यह गुजरात की संस्कृति का सजीव उदाहरण है।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
2/7

भांगड़ा, पंजाब

भांगड़ा की शुरुआत मुख्य रूप से पंजाब से हुई है यह नृत्य बैसाखी के त्यौहार के दौरान लोकप्रिय रूप से किया जाता है, ढोल कि थाप पर किया जाने वाला यह एक बहुत बेहतरीन नृत्य है ,जिसमें सभी नर्तक रंगीन पोशाक पहनते हैं।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
3/7

बिहू ,असम

अपने जींवत संस्कृतियों के लिए पहचाने जाने वाले असम का यह लोकप्रिय नृत्य है बिहू नृत्य त्यौहारों के दौरान किया जाता है ,इसमें पुरूष और महिलाएं समान रूप से भाग लेते हैं यह बसंत के आगमन का प्रतीक है।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
4/7

घूमर ,राजस्थान

राजस्थान के पारंपरिक नृत्यों में से एक घूमर जो महिलाओं द्वारा किया जाता है, बहुत ही पारंपरिक लोक नृत्य हैं इसमें महिलाएं बहुत ही सुंदर पोशाक पहनती हैं और एक क्रमबद्ध तरीके से घूमती हैं।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
5/7

रासलीला ,उत्तर प्रदेश

भगवान कृष्ण और राधा की कथाओं पर आधारित यह नृत्य प्रेम को दर्शाता है, इस नृत्य में पुरुष और स्त्री दोनों समान रूप से भाग लेते हैं यह नृत्य, संगीत का एक सुंदर समागम होता है।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
6/7

झूमर ,हरियाणा

हरियाणवी महिलाओं के परंपरागत लोक नृत्यों में से एक झूमर बहुत ही प्रसिद्ध नृत्य है, यह नृत्य हरियाणा में विशेष त्योहारों के समय किया जाता है।

Famous Folk Dances Of India: गरबा से लेकर घूमर तक जानिए भारत के रंग-बिरंगे लोक नृत्य - Photo Gallery
7/7

लावणी, महाराष्ट्र

यह महाराष्ट्र एक बहुत ही लोकप्रिय नृत्य है जो अपनी गतिविधियों और भावात्मक अभिव्यक्तियों के लिए जाना जाता है यह नृत्य ढोलकी की थाप पर किया जाता है।