Epstein Files Kya Hai In Hindi: क्या है एपस्टीन फाइल? उस आइलैंड पर कैसे होती थी लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें काले कारनामों का पिटारा
Epstein Files Kya Hai In Hindi | Jeffery Epstein Case | Whats is Epstein Files: हाल ही में US जस्टिस डिपार्टमेंट ने देर रात जेफरी एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़े काले कारनामों का चिटठा खोला था. ये कुछ और नहीं ये एपस्टीन फाइल्स है. दरअसल, इन डॉक्यूमेंट्स से इस बात की जानकारी मिली है कि एपस्टीन हर दिन कई बार नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करता था. डेली मेल के मुताबिक, यह खुलासा 2010 में फ्लोरिडा में एक पीड़ित की सिविल शिकायत में हुआ था, जिसका जिक्र इन फाइलों में हुआ है. इसके अलावा, कुछ तस्वीरों में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जमीन पर पड़ी एक लड़की को पकड़े हुए दिख रहे हैं.
क्या है ये एप्सटीन फाइल्स ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप से लेकर एलन मस्क के नाम भी पहली बार इन फाइलों में सामने आए हैं. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन कोर्ट के आदेश के बाद सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड पब्लिक कर रहा है.
कितने पेजों की है ये फाइल
इतना ही नहीं, नई जारी फाइलों में 3 मिलियन पेज, 180,000 तस्वीरें और 2,000 से ज़्यादा वीडियो शामिल हैं. लड़कियों को एक-दूसरे के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया जाता था.
मसाज लेता था एप्सटीन
फाइल्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि, जब कोई लड़की एपस्टीन के पाम बीच वाले घर पर आती थी, तो उसे एपस्टीन अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाता था. आने पर, एक असिस्टेंट लड़की की पर्सनल जानकारी नोट करता था.
दी जाती थी क्लास
फिर उसे ऊपर एक कमरे में ले जाया जाता था जिसमें शॉवर और मसाज टेबल लगा होता था. जानकारी के मुताबिक अगर वो पहली बार आती थी, तो कमरे में पहले से ही एक और लड़की मौजूद होती थी, जो उसे बताती थी कि क्या करना है.
कमरे में क्या करता था एप्सटीन
यहां से शुरू होती थी असली हैवानियत, इसके बाद एपस्टीन लड़कियों को साफ-साफ बताता था कि उसे क्या और कैसे करना है. इस दौरान वो उनसे कपड़े उतारने और उनके साथ गंदी हरकतें करने के लिए कहता था. वो कभी-कभी लड़कियों को एक-दूसरे के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए भी कहता था.
पैसे देता था एप्सटीन
वहीं एक हैरान कर देने वाला खुलासा ये हुआ था कि लड़की ने इस बात की जानकारी दी है कि 15 साल की उम्र में उसकी जान-पहचान एपस्टीन से हुई थी. हर बार गलत हरकत के बाद, एपस्टीन उसे $200 देता था और एक असिस्टेंट के ज़रिए उसे घर से बाहर भेज देता था.
दूसरी लड़कियों पर बनाते थे दबाव
लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि एपस्टीन और उसके आदमी उसे घर बुलाते थे. अगर वो फ़ोन नहीं उठाती, तो वो उसका पता लगाने की कोशिश करते. उस पर दूसरी नाबालिग लड़कियों को लाने का भी दबाव डाला जाता था और मना करने पर उसे धमकाया जाता था.