• Home>
  • Gallery»
  • LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा?

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा?

LPG Cylinder Vs Induction: आज के समय में रसोई में ऊर्जा बचत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडक्शन कुकिंग की लोकप्रियता बढ़ रही है. ये गैस स्टोव के मुकाबले तेज, सेफ और पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शन है. मॉडर्न रसोई के लिए ये बेहतर और किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 13, 2026 5:54:38 PM IST

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
1/7

कम खर्चीला ऑप्शन

इंडक्शन स्टोव एलपीजी गैस की तुलना में 13% से 30% तक कम खर्चीला हो सकता है, जिससे लंबे समय में आपकी बिजली और गैस की लागत में बचत होती है.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
2/7

उच्च ऊर्जा कुशल

ये स्टोव लगभग 80-90% ऊर्जा का उपयोग करता है, जबकि गैस स्टोव केवल 40-50% तक ऊर्जा का उपयोग करता है. इसका मतलब है कम ऊर्जा की खपत और ज्यादा कुशल खाना पकाना.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
3/7

विशेष बर्तनों की जरूरत

इंडक्शन पर खाना पकाने के लिए सिर्फ चुंबकीय स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन बर्तन काम करते हैं. इससे गर्मी सीधे बर्तन में जाती है और खाना जल्दी पकता है.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
4/7

तेज खाना पकाना

इंडक्शन स्टोव पर खाना जल्दी तैयार हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है. व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए ये बहुत सुविधाजनक है.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
5/7

सुरक्षित खाना पकाना

इसमें आग लगने का खतरा नहीं होता, जिससे ये बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित ऑप्शन है.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
6/7

शुरुआती लागत

हालांकि, इंडक्शन स्टोव और उसके उपयुक्त बर्तन खरीदने की शुरुआती लागत एलपीजी से ज्यादा होती है. लेकिन दीर्घकालिक बचत इसे आर्थिक रूप से सही ऑप्शन बनाती है.

LPG Cylinder Vs Induction: सिलेंडर या इंडक्शन किसके यूज से आता है ज्यादा खर्चा? - Photo Gallery
7/7

बिजली पर निर्भरता

इंडक्शन स्टोव चलाने के लिए बिजली जरूरी है. बिजली कटौती के समय ये असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन यदि बिजली दर कम है तो ये बहुत किफायती साबित होता है.