• Home>
  • Gallery»
  • Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम

Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम

Alcohol Ban: दुनिया भर में कई देशों में धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण शराब पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है. लेकिन कछ देश ऐसे भी हैं जहां पर टूरिज्म इनकम का काफी बड़ा जरिया है. इसी कारण यहां कि सरकार ने कुछ खास नियम बनाए हैं. जो विदेश से घूमने आए टूरिस्ट को सख्त शर्तों के साथ शराब पीने की इजाजत देते हैं. 


By: Preeti Rajput | Published: March 9, 2026 3:46:14 PM IST

Consuming alcohol before bedtime - Photo Gallery
1/7

सऊदी अरब

सऊदी अरब में शराब पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है. लेकिन साल 2030 के विजन के मुताबिक, टूरिज्म प्लान के तहत सरकार कुछ खास लग्जरी टूरिस्ट जोन और 5 स्टार होटल के साथ हाई एंड रिसोर्ट में शराब की इजाजत देने के बारे में विचार कर रहे हैं. यह छूट गैर मुस्लिम विदेशी टूरिस्ट पर लागू की जाएगी.

alcohol - Photo Gallery
2/7

मालदीव

मालदीव में लोकर लोगों के लिए शराब पर पूरी तरह से बैन लगाया है. ऐसा इसलिह क्योंकि, यह एक इस्लामिक देश है. लेकिन टूरिस्ट प्राइवेट आईलैंड रिजॉर्ट और लाइवबोर्ड नाम की लग्जरी सफारी बोट पर शराब पीने की इजाजत है. राजधानी माले या लोकल आईलैंड्स पर जहां शराब की इज्जात नहीं है. अगर टूरिस्ट यहां शराब लेकर जाते हैं, तो उसे एयरपोर्ट पर ही जब्त कर लिया जाता है.

Stop Drink Alcohol - Photo Gallery
3/7

यूनाइटेड अरब अमीरात

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात ने साल 2020 में अपने शराब के नियमों ने ढील दी थी. दुबई और अबू धाबी जैसा शहरों में लाइसेंस वाले होटल, रेस्टोरेंट और बार में टूरिस्ट को शराब पीने की इजाजत है.

Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम - Photo Gallery
4/7

शारजाह अमीरात

शारजाह अमीरात में अभी भी शराब पर पूरी तरह से बैन है. वहां गैर मुस्लिम लाइसेंस लेकर घर पर शराब रख सकते हैं लेकिन पब्लिक में पीने की इजाजत नहीं है.

Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम - Photo Gallery
5/7

पाकिस्तान

पाकिस्तान में नेशनल लॉ के मुताबिक, मुस्लिमनागरिकों के लिए शराब पर बैन लगाया गया है. गैर मुस्लिम माइनॉरिटी और विदेशी टूरिस्ट को कुछ जगहों पर शराब पीने की इजाजत है.

Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम - Photo Gallery
6/7

ईरान

ईरान इस्लामिक कानून के मुताबिक, मुस्लिम नागरिकों के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि, गैर मुस्लिम माइनॉरिटी और विदेशी विजिटर को थोड़ी मात्रा में प्राइवेट तौर पर शराब रख सकते हैं. लेकिन पब्लिक में शराब पीना पूरी तरह से बैन है.

Alcohol Ban: इन देशों में शराब पूरी तरह बैन, फिर टूरिस्ट कैसे पी सकते हैं जाम? जानिए नियम - Photo Gallery
7/7

ब्रुनेई

ब्रुनेई ने पूरे देश में शराब की बिक्री पर बैन लगाया है. लेकिन गैर मुस्लिम टूरिस्ट को देश में आते समय अपने साथ एक लिमिट तक शराब लाने की इजाजत है.