• Home>
  • Gallery»
  • Chitrangada Singh Battle of Galwan: 7 साल के लंबे ब्रेक पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ग्लैमर की ओर किया इशारा, कहा- महिलाओं का करियर

Chitrangada Singh Battle of Galwan: 7 साल के लंबे ब्रेक पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ग्लैमर की ओर किया इशारा, कहा- महिलाओं का करियर

Chitrangada Singh Battle of Galwan: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगी. हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर ब्रेक, पर्सनल लाइफ के संघर्ष और इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति पर खुलकर बात की.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 9, 2026 3:37:38 PM IST

Chitrangada Singh - Photo Gallery
1/8

सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा

चित्रांगदा सिंह जल्द ही फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी. ये पहली बार होगा जब वो किसी सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी.

Chitrangada Singh - Photo Gallery
2/8

पर्सनल लाइफ को हमेशा रखा लाइमलाइट से दूर

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करती हैं और कम ही इस पर खुलकर बात करती हैं.

Chitrangada singh - Photo Gallery
3/8

करियर और परिवार के बीच करना पड़ा मुश्किल चुनाव

‘Peeping Moon’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार उन्हें अपने परिवार और करियर में से किसी एक को चुनना पड़ा, जो उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण दौर था.

Chitrangada singh - Photo Gallery
4/8

ब्रेक लेने पर उठे सवाल, लोगों ने लगाए कयास

चित्रांगदा ने बताया कि बार-बार ब्रेक लेने की वजह से लोगों को लगने लगा था कि शादी के बाद शायद वो काम करेंगी या नहीं, जिस पर कई तरह की बातें होने लगी थीं.

Chitrangada singh - Photo Gallery
5/8

फीमेल एक्टर्स के छोटे करियर पर बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं का करियर पुरुषों की तुलना में छोटा माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अच्छे काम और दर्शकों का प्यार मिलता रहा.

Chitrangada singh - Photo Gallery
6/8

इंडस्ट्री और ऑडियंस की जताई शुक्रगुजारी

चित्रांगदा ने साफ कहा कि वो ‘वुमन कार्ड’ नहीं खेलना चाहतीं, क्योंकि इंडस्ट्री ने उन्हें दोबारा अपनाया और ऑडियंस ने कभी उन्हें भुलाया नहीं.

Chitrangada singh - Photo Gallery
7/8

7 साल का लंबा ब्रेक लेने की असली वजह

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई, जो देखते ही देखते 7 साल के ब्रेक में बदल गई.

Chitrangada singh - Photo Gallery
8/8

‘बोल्ड रोल’ पर रखी साफ राय

चित्रांगदा ने बताया कि उन्होंने कई फिल्में इसलिए ठुकराईं क्योंकि किरदार से ज्यादा फोकस ग्लैमर पर था. उनका मानना है कि बोल्डनेस तभी सही है जब वह कहानी की मांग हो.