ब्रेट ली दुबई क्यों जा बसे? ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाज के फैसले की असली वजह आई सामने
Australian cricketer Brett Lee: जब कोई क्रिकेट लेजेंड अपना देश बदलता है, तो फैंस बहुत उदास होता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली अब यूनाइटेड अरब अमीरात में बस गए हैं. और अब इसे अपनी जिंदगी का एक रोमांचक नया चैप्टर बता रहे है. इस कदम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इतने सारे ग्लोबल स्टार्स दुबई को अपना परमानेंट घर क्यों चुन रहे हैं? ब्रेट ली ने बताया की दुबई क्यों बस गए.
ब्रेट ली बनें एंबेसडर
ब्रेट ली ने हाल ही में इस इलाके के एक बड़े रियल एस्टेट ब्रांड, डेन्यूब प्रॉपर्टीज के ग्लोबल एंबेसडर बने है. ली के लिए यह कदम सिर्फ़ प्रोफेशनल नहीं है. उन्होंने नए मौकों, परिवार के साथ ज़्यादा समय और बेहतर लाइफस्टाइल का ज़िक्र किया है.
दुबई ब्रेट ली के लिए अच्छा क्यों
सेलिब्रिटीज के यहां बसने का एक मुख्य कारण फाइनेंशियल फ्रीडम है. दुबई में ज़ीरो पर्सनल इनकम टैक्स है. कोई प्रॉपर्टी टैक्स या इनहेरिटेंस टैक्स नहीं है. कॉर्पोरेट टैक्स तो है, लेकिन यह खास तौर पर ज़्यादा मुनाफ़े पर लागू होता है.
ब्रेट ली ने क्या कहा?
'हम अपना पहला रमजान मनाने जा रहे हैं. मेरा बेटा और बेटी दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों के लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा. दक्षिण अफ्रीकी, ऑस्ट्रेलियाई, चीनी, भारतीय, पाकिस्तानी, इतालवी'
फिर क्या कहा?
उन्होंने कहा यहां का माहौल बेहद समावेशी है और मुझे यह बहुत अच्छा लगता है कि वे यहां पूरी तरह सुरक्षित और सहज महसूस करते है. शिक्षा का स्तर उत्कृष्ट है. शिक्षण का स्तर भी उत्कृष्ट है. खेल कौशल को निखारने का अवसर भी बेजोड़ है.
'दुबई बहुत सुरक्षित जगह'
'मुझे यहां आने के लिए प्रेरित करने वाली कई बातें थीं सुरक्षा, यह दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए है. व्यक्तिगत और व्यावसायिक दृष्टिकोण से यहां के अवसर विश्व स्तरीय है. और यहां की जीवनशैली भी लाजवाब है.
'ऑस्ट्रेलिया हमेशा मेरा घर रहेगा'
'यह पूरी तरह से अवसर जीवनशैली और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय था. देखिए, ऑस्ट्रेलिया हमेशा मेरा घर रहेगा. मुझे एक ऑस्ट्रेलियाई होने पर बहुत गर्व है और मुझे अपनी जड़ों से बहुत प्यार है. लेकिन यह उससे भी कहीं बढ़कर है. यह अविश्वसनीय है'
दुबई को अपना घर बनाने वाले सेलिब्रिटी
ब्रेट ली अकेले नहीं हैं, शाहरुख खान, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, आर. माधवन, सानिया मिर्ज़ा और हनी सिंह जैसे भारतीय स्टार के भी दुबई से गहरे रिश्ते है. लिंडसे लोहान, बॉक्सर आमिर खान और ब्यूटी एंटरप्रेन्योर हुडा कट्टन जैसे इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी दुबई में बस गए है. यह एक ग्लोबल सेलिब्रिटी हब बनता जा रहा है.