Shamita Shetty: 17 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड, आज भी बिता रहीं लग्जरी लाइफ; क्या है शमिता शेट्टी का सीक्रेट बिजनेस?
Shamita Shetty Networth: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं, जो काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. लेकिन लाइफस्टाइल और कमाई के मामले में वह आज भी किसी टॉप स्टार्स से कम नहीं है. इसी लिस्ट में शमिता शेट्टी का नाम भी शुमार है. शमिता बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं. आज वह 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही है. आइए इस खास मौके पर उनके करियर और जीवन से जुड़ी जानकारी देते हैं.
'मोहब्बतें' से किया डेब्यू
शमिता शेट्टी ने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आए थे. लेकिन, उनका करियर बॉलीवुड में कुछ ज्यादा उड़ान नहीं भर पाया. वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह ज्यादा सुपरहिट फिल्में नहीं दे पाई हैं.
शमिता को नहीं मिली सफलता
वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह ज्यादा सुपरहिट फिल्में नहीं दे पाई हैं. मोहब्बतें के बाद शमिता जहर, फरेब और कैश जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं हासिल हो सकीं. धीरे-धीरे शमिता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और लाइमलाइट से दूर हो गईं.
इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद शमिता ने अपनी पढ़ाई और रुचि को अपनी कामयाबी का जरिया बनाया. काफी कम लोगों को पता है कि शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है. एक्टिंग के साथ उन्होंने इस फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
बिजनेस में कामयाबी
शमिता शेट्टी आज एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वह इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी ‘गोल्डन लीफ’ की मालकिन हैं. वह हाई-एंड और लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. यह बिजनेस शमिता का कमाई का बड़ा जरिया है. वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करती हैं. जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती है.
टीवी और डिजिटल पर भी किया काम
टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शमिता काम कर रही हैं. वह ब्लैक विडो, बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रियलिटी शोज के लिए काफी मोटी फीस लेती हैं.
शमिता शेट्टी की नेटवर्थ
शमिता शेट्टी की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ से भी ज्यादा है. उनके पास महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है. मुंबई में उनका आलीशान घर है.
शमिता का कार कलेक्शन
शमिता के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. एक्ट्रेस के पास एक मर्सिडीज बेंज एस क्लास कार है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है, एक BMW X6 जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है, एक जगुआर XJ जिसकी कीमत 1.97 करोड़ रुपये है और एक ऑडी A6 जिसकी कीमत 57 लाख रुपये है.
आखिरी बार किया था म्यूजिक वीडियो
वह आखिरी बार म्यूज़िक वीडियो 'तेरे विच रब दिसदा' में देखा गया था, जो अगस्त 2022 में रिलीज़ हुआ था, जिसमें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड राकेश बापट भी थे. इस गाने को सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी थी और मीत ब्रदर्स ने म्यूज़िक दिया था. मनोज मुंतशिर ने 'तेरे विच रब दिसदा' के बोल लिखे थे.