ग्लैमर की दुनिया छोड़ ‘बेबी डॉल’ ने चुना अलग रास्ता, आइटम सॉन्ग्स ने बदली लाइफ; चकाचौंध से दूर अब कैसी है उनकी जिंदगी?
Deepal Shaw Birthday Special: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने कुछ फिल्मों में शानदार काम किया और रातों रात गायब हो गईं. इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपल शॉ का नाम भी शामिल हैं. जिन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में आइटम नंबर किए,जो आज भी सुने जाते हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस फिल्मों में नजर नहीं आती हैं.
दिपल शॉ का जन्म
दिपल शॉ का जन्म 21 फरवरी 1986 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की. फिर बाद में उन्हें फिल्मों में काम करने का भी मौका मिला. लेकिन अब वह फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हो गई हैं.
मिस इंडिया कॉम्पटीशन में लिया भाग
2004 में मिस इंडिया कॉम्पटीशन में दीपल शॉ ने हिस्सा लिया था. लेकिन वह फाइनल राउंड तक पहुंचकर बाहर हो गई थीं. उसके बाद उन्हें कुछ फिल्मों में आइटम नंबर करने का भी मौका मिला. जिसके बाद बॉलीवुड में वह एक अलग पहचान बन गईं.
साल 2005 में पहली फिल्म
साल 2005 में दीपल को पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला था. फिल्म कलयुग में उन्हें सेकेंड लीड एक्ट्रेस का किरदार मिला था. उस फिल्म से उन्हें पहचान मिली. फिल्म में कुणाल खेमू और सिमिली सूरी ने भी लीड किरदार निभाया था.
कई फिल्मों में किया काम
इसके बाद दीपल शॉ ने अ वेडनसडे, रनवे, विकल्प और मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी आइटम नंबर किए हैं.
सबसे पॉपूलर म्यूजिक एल्बम
दीपल का सबसे पॉपूलर म्यूजिक एल्बम 'कभी आर कभी पार' था. यह गाना उस समय हर किसी की जुबां पर था. इस गाने में एक्ट्रेस को उस समय काफी पसंद किया गया था.
सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं
बता दें कि, दीपल शॉ सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं है. इस समय वह फिल्मी दुनिया से दूर क्या कर रही हैं, इस बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. वह फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं.
बॉलीवुड की बेबी डॉल
सनी लियोनी को बॉलीवुड के बेबी डॉल कहा जाता है, लेकिन उनसे पहले यह टैग दीपल शॉ ने हासिल किया था. उनका गाना 'बेबी डॉल' 2000's की शुरुआत में आया था. यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था. दीपल शॉ को आप इस समय न किसी फिल्म में देख सकेंगे और न किसी इवेंट में. उन्होंने जितना काम किया वह लोग आज भी याद करते हैं. हालांकि, आगे वह फिल्मों में नजर आएंगी या नहीं यह कहना मुश्किल है.