• Home>
  • Gallery»
  • Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी

Ayesha Takia birthday: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में जहां कई सितारे सालों तक टिके रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो कम समय में ही अपनी गहरी छाप छोड़ जाते हैं. आयशा टाकिया उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं. अपनी खूबसूरती, मासूमियत और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन जब उनका करियर ऊंचाई पर था, उसी समय उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

By: Ranjana Sharma | Published: April 10, 2026 1:50:35 PM IST

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
1/8

बर्थडे गर्ल आयशा टाकिया

आज अपना 40वां बर्थडे मना रहीं हैं.  उन्होंने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. 10 अप्रैल 1986 को Mumbai में जन्मीं आयशा बचपन से ही ग्लैमरस दुनिया का हिस्सा बनने के सपने देखती थीं. उनकी पर्सनालिटी और लुक्स ने शुरुआत से ही लोगों का ध्यान खींचा.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
2/8

पहली फिल्म से मिली पहचान

आयशा ने 2004 में टार्ज़न: द वंडर कार से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
3/8

डेब्यू पर मिला बड़ा अवॉर्ड

पहली ही फिल्म के लिए आयशा को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. यह उनके करियर की शानदार शुरुआत थी.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
4/8

शाहिद कपूर संग रोमांटिक जोड़ी

शाहिद कपूर के साथ दिल मांगे मोर में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
5/8

सलमान खान संग सुपरहिट फिल्म

सलमान खान के साथ वॉन्टेड’ आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में ला खड़ा किया.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
6/8

8 साल में 22 फिल्मों का सफर

आयशा ने अपने छोटे से करियर में करीब 22 फिल्मों में काम किया और हर बार अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
7/8

पीक पर शादी और फिल्में छोड़ीं

जब करियर बुलंदी पर था, तब उन्होंने 2009 में Farhan Azmi से शादी कर ली और धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. 2011 के बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की. आज आयशा अपने पति और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Ayesha Takia birthday: सलमान की ये हीरोइन कहां गायब? प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदला चेहरा, अब जी रही हैं ऐसी की जिंदगी - Photo Gallery
8/8

प्लास्टिक सर्जरी विवाद और एक्टिविज्म

साल 2017 में उनकी कुछ तस्वीरों को लेकर प्लास्टिक सर्जरी की चर्चाएं हुईं, जिन्हें आयशा ने गलत बताया. इसके अलावा वह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं.